फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की विजय यात्रा में हार गई ट्रैफिक व्यवस्था: सड़क पर उमड़े सपाइयों के हुजूम की वजह से आम लोग हुए परेशान

Tue, 12 Oct 2021 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर सपाईयों का कब्जा - फोटो : amar ujala
कानपुर में सपा की विजय यात्रा की वजह से हमीरपुर रोड पर भीषण जाम लगा। नौबस्ता चौराहे से लेकर हमीरपुर रोड पर जगह-जगह सपाइयों का हुजूम लगने की वजह से घंटों वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। जाम के चलते कई वाहन सवारों ने तो अपना रास्ता ही बदल लिया। हमीरपुर रोड से जाने के बजाय यशोदा नगर चौराहे से घूमकर अपने गंतव्य की ओर गए। अखिलेश यादव के आगमन पर हजारों सपाइयों का हुजूम उमड़ा पड़ा। जाजमऊ, नौबस्ता चौराहे पर सपाई ही सपाई नजर आ रहे थे। इन लोगों ने अपने वाहन भी सड़क पर खड़े कर रखे थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
सपा की रैली के चलते जाम से जूझे शहरी - फोटो : amar ujala
इस वजह से जाजमऊ, रामादेवी, यशोदा नगर चौराहा, बसंत बिहार चौराहा, मछरिया, दासूकुआं, नौबस्ता बंबा, समाधि पुलिया, रमईपुर चौराहे तक जाम रहा। दोपहर करीब 12 बजे से सपा कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता बाईपास चौराहे से हमीरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर कब्जा जमा लिया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
सपा की रैली के बाद लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala
सड़कों पर रहा सपाइयोें का कब्जा
दोपहर करीब एक बजे अखिलेश की विजय यात्रा नौबस्ता बाईपास पहुंची। इस बीच सपाई सड़क पर उतर आए थे। करीब 10 मिनट बाद यात्रा हमीरपुर रोड पर आगे बढ़ी। पीछे-पीछे सपाइयों का हुजूम चलता रहा। इस वजह से आम लोगों को निकलने के लिए जगह ही नहीं मिली। यात्रा जब शहर से बाहर निकली तो आम लोगों के वाहनों हुजूम लग गया। नौबस्ता के साथ ही बर्रा बाईपास, सचान चौराहा, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, शास्त्री चौक, विजय नगर, फजलगंज तक जाम की स्थिति बन गई। 

 

4 of 5
जाम से जूझे शहरी - फोटो : amar ujala
स्कूली छात्र भी जाम में फंसे 
दोपहर करीब 12 बजे यूपी किरना स्कूल व एक बजे वीरेंद्र स्वरूप समेत अन्य स्कूलों की छुट्टी हो गई। इसके बाद घरों के लिए निकले छात्र भी घंटों जाम में फंसे रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूरे दिन जाम से जूझा कानपुर - फोटो : amar ujala
सवारी गाड़ी बंद होने से भारी परेशानी
हमीरपुर रोड पर बने सारे कट बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए थे। सवारी गाड़ियां भी बंद रहीं। इससे भी राहगीरों को परेशान होना पड़ा। बिधनू निवासी शशि बच्चों संग औरैया से घर आ रही थीं। सवारी न मिलने के कारण वे पैदल ही घर की ओर निकल पड़ीं। वहीं घाटमपुर निवासी राधिका बीमार बेटी से मिलने बिठूर गई थीं। वापसी में नौबस्ता पहुंचीं लेकिन इसके आगे जाने के लिए उन्हें सवारी नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें