इटावा के बढ़पुरा ब्लाॅक में फायरिंग व पथराव की घटना के बाद एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह विभाग के आला अफसरों को मोबाइल पर बता रहे हैं कि सर मुझे भी थप्पड़ मारा है। ये बम लेकर आए हैं, पत्थर भी चलाए हैं। भाजपा विधायक से हाथ जोड़कर भीड़ को हटाने के लिए भी कह रहे हैं। सिर पर हेलमेट लगाए हुए एसपी का कहना है कि अचानक भीड़ के रूप में आए भाजपा समर्थकों ने उन्हें थप्पड़ मारा है। उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों का भी नाम लिया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार की सुबह से ही वोटों को लेकर सपा-भाजपा वालों में रस्साकसी चल रही थी। भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत के पक्ष सुबह ही वोट पड़ना प्रारंभ गए थे। उसके बाद सपा प्रत्याशी आनंद यादव उर्फ टंटी के समर्थक बीडीसी मतदान केंद्र आने लगे।
विज्ञापन
2 of 5
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एसपी को भीड़ की तरफ जाने से रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
दोपहर एक बजे करीब उनके दो दर्जन समर्थक रह गए थे। इसी बीच भाजपा के लोगों में चुनाव हारने की आशंका पनपने लगी। इसी दौरान किसी ने ब्लाक कार्यालय से बाहर आकर कह दिया कि केंद्र के भीतर सपा समर्थक भाजपा समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अचानक भीड़ से निकल नकाबपोश ने एसपी को जड़ा था तमाचा
- फोटो : amar ujala
यह सूचना ब्लाॅक परिसर के पीछे खड़े लोगों तक पहुंची, तो लोग 500 मीटर की दूरी पर लगाए गए अस्थाई बैरियर के नजदीक पहुंच गए। बैरियर तोड़कर भीतर आ गए। 200 मीटर पर लगी बैरीकेडिंग पर पहुंची, तो पुलिस ने वहां पर रोक दिया।
4 of 5
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एसपी ने विधायक को बताया कि उन्हें थप्पड़ मारा गया है
- फोटो : amar ujala
इसी जगह पर एसपी से उनका झगड़ा हो गया। उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे पूर्व सपा प्रत्याशी आनंद यादव टंटी की पत्नी निशा यादव ने आरोप लगाया था कि उनके सदस्यों को वोट न डालने देने के लिए अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह उन्हें रोका जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: एसपी पर हमले के बाद सिपाही ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले
- फोटो : amar ujala
इसी दौरान भाजपा विधायक सरिता भदौरिया भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने जब कारण पूछा तो एसपी ने बताया कि किसी ने उन्हें थप्पड़ मारा है। लोग बम लेकर आए हैं। इस पर विधायक के साथ मौजूद एक व्यक्ति कहता है कि ये सब आप ही करा रहे हैं। किसी ने नहीं मारा है। इसपर एसपी कहते हैं आप इन लोगों को यहां से हटा लीजिए। जिसके बाद उस व्यक्ति के कहने के बाद भीड़ वहां से जाने लगती है।