मनसुख भाई कोठारी नील वाली गली में किराये के घर में रहते थे। वह फेरी लगाकर नारियल तेल, बिस्कुट और बीड़ी बेचते थे। 70 के दशक में मनसुख भाई ने घर पर पान मसाला बनाकर बेचना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 12
डेमो पिक
दोनों बेटों ने उनके फेरी के काम को पान मसाला इंडस्ट्री में बदल दिया। कोठारी परिवार कानपुर ही नहीं, देश और दुनिया में देश का पहला पान मसाला बनाने के लिए मशहूर हुआ।
विज्ञापन
6 of 12
डेमो पिक
पान पराग फैक्ट्री का मालिकाना हक मनसुख भाई के पास था। 90 के दशक में विक्रम कोठारी ने पेन बनाने वाली फैक्ट्री रोटोमैक लगाई। यही फैक्ट्री दीपक और विक्रम के बीच विवाद की जड़ बनी।
विज्ञापन
7 of 12
डेमो पिक
कोठारी बंधुओं के कारोबार से जुड़े लोग बताते हैं कि विक्रम रोटोमैक का खर्च पान पराग कंपनी से निकालने लगे। इस पर दीपक ने भी यस ब्रांड से मिनरल वाटर की फैक्ट्री लगा ली।
8 of 12
डेमो पिक
इसके बाद दोनों भाइयों के बीच वैचारिक मतभेद इतना बढ़ा कि मामला बंटवारे तक पहुंच गया। विक्रम ने पिता से पान पराग फैक्ट्री मांगी।
9 of 12
डेमो पिक
पिता ने चल-अचल सभी संपत्तियों का समान रूप से बंटवारा करते हुए दीपक को पान पराग और विक्रम को रोटोमैक सौंप दी।
10 of 12
डेमो पिक
इसके बाद विक्रम ने फॉरेन ट्रेड, रियल इस्टेट, फूड, सॉफ्टवेयर आदि व्यवसायों में हाथ आजमाया। रोटोमैक कंपनी की बाजार में अच्छी पकड़ बन गई।
11 of 12
डेमो पिक
करीब 25 वर्ष तक अर्श में रहने वाले विक्रम के अगस्त-2016 में अचानक फर्श पर पहुंचने की जानकारी सामने आई।