कानपुर में महिला जज प्रतिभा की मौत के बाद पोस्ट मार्टम के लिए उनका शव टेंपो में लादकर ले जाया गया। केवल यही नहीं उनके शव को एक वक्त के लिए अस्पताल में लावारिस छोड़ दिया गया। इस बीच टेंपो के आसपास कुत्तों का रेवड़ जमा हो गया। अमर उजाला के फोटोग्राफर ने इस हकीकत को कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
मुर्दाघर के बाहर बहुत देर तक टेंपो में रखा रहा महिला जज का शव
2 of 4
कूत्ते को टेंपो से दूर भगाता पुलिसवाला
- फोटो : राहुल शुक्ला
प्रतिभा गौतम का शव बहुत देर तक मुर्दाघर के बाहर टेंपो में ही रखा रहा। शव के पास महज एक पुलिसवाला मौजूद था। वह भी कुत्तों से अजीज आकर उन्हें भगाने में लगा रहा। शव को असप्ताल ले जाए जाने से लेकर, वहां तैनात पुलिसवालों की व्यवस्था तक मजाक लग रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
पोस्ट मार्टम के लिए प्रतिभा का शव ले जाते पुलिसवाले
- फोटो : राहुल शुक्ला
जब पुलिसवाला कुत्तों से बेहद परेशान हो गया तो उसने अपने अन्य साथियों को बुलाकर शव को मुर्दाघर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद प्रतिभा का शव मुर्दाघर के भीतर ले जाया गया।