कानपुर के गीता नगर स्थित मनसा साड़ीज के रिटेल शोरूम के उद्घाटन अवसर पर पहुंचीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी की एक झलक पाने को फैन्स बेताब दिखे। महिमा के साथ सेल्फी लेने के लिये कुछ लोग तो आपस में भिड़ तक गये।
विज्ञापन
महिमा बोलीं,‘बेटी को बेटे से कम न समझें’
2 of 4
कानपुर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर आईं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा कि बेटी को बेटे से कम न समझें। उन्हें बराबर का अधिकार देना चाहिये। महिमा चौधरी ‘परदेस’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘ओम जय जगदीश’ जैसी फिल्मों के जरिये लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।
विज्ञापन
महिमा को पसंद आई डिजाइनर सिल्क साड़ी
3 of 4
साड़ियां पसंद करतीं महिमा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
महिमा चौधरी इससे पहले कई बार कानपुर आ चुकी हैं। उन्हें यहां डिजाइनर सिल्क साड़ियां खूब पसंद आईं। महिमा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में साड़ी का विशेष महत्व है। वह साड़ी पहनना बहुत पसंद करती हैं।
महिमा ने फीता काटकर किया मनसा साड़ीज के नये शोरूम का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को जायज ठहराते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में आतंकवाद का जहर घोलने वाले पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए। हिंदुस्तान की जनता को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। महिमा ने कहा कि भारतीय सेना के काम पर किसी को शक करने का अधिकार नहीं है।