फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तस्वीरों में देखें, ‘कानून के रखवालों’ ने क्यों उठा ली है झाड़ू 

Fri, 24 Mar 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ड्राइव सफाई अभियान - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
सारे कामों को किनारे रखने के बाद अब ‘कानून के रखवालों’ ने हाथों में झाड़ू उठा ली है। पुलिस थाने के अंदर-बाहर सब जगह तेजी से सफाई अभियान चल रहा है। कहीं कोई गंदगी न रहे इसके लिए अलग से निरीक्षक लगाये गए हैं। थानों की सफाई को लेकर योगी सरकार के इस तगड़े एक्शन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ड्राइव सफाई अभियान
लखनऊ के एक थाने में सीएम योगी आदित्यनाथ के औचक निरीक्षण से यूपी के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कहीं कोई कमी न दिख जाये जिससे नये मुख्यमंत्री पुलिसवालों की क्लास न लगा दें इस डर से दरोगा, सिपाही से लेकर मुंशी कोनों- कोनों की सफाई कराने में जुटे हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस ड्राइव सफाई अभियान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश पर कानपुर के सभी पुलिस थानों में और पुलिस ऑफिस में झाड़ू लगाई गई साफ़ सफाई की गई। जो पुलिस कप्तान कभी अपने ऑफिस की खुद मेज़ न पोंछते हो खुद कभी एक गिलास पानी उठकर न पीते हैं आज हाथ में झाड़ू बेलचा लिए पूरी टीम के साथ सफाई करते नज़र आये।

4 of 6
पुलिस सफाई अभियान
शुक्रवार को कानपुर पुलिस ने श्रम दान करके श्रम दिवस मनाया । कानपुर जनपद के सभी 45 थानों , पुलिस लाइन , पुलिस बैरेक , पुलिस कॉलोनी , सभी एसपी के आफिसों , एसएसपी ऑफिस और पुलिस कंट्रोल रम में स्वक्षता अभियान के तहत श्रम दान किया गया ।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस सफाई अभियान
सुबह पुलिस कप्तान अपनी टीम के साथ कानपुर पुलिस लाइन पहुंचे वहां सिपाहियों के साथ सभी ने साथ ली की वह साल में 100 घण्टे श्रम दान करेंगे । यानी हफ्ते में दो घण्टा श्रम दान करेंगे अपने ऑफिस और अपनी कॉलोनी को साफ़ सुथरा रखेंगे। अब अभी तो योगी का दबाव है इसी लिए स्वच्छ अभियान चल रहा है । लेकिन कल तक यही अधिकारी खुद अपने लिए उठ कर पानी तक नही पीते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस सफाई अभियान
आज एसएसपी खुद झाड़ू लगा रहे हैं , बेलचा लेकर नाली साफी कर रहे हैं। कल तक शिकायत नहीं सुनी जाती थी आज पुलिस बैरक में जाकर वहां की गंदगी देखकर तुरंत साफ सफाई की जा रही है। एसएसपी के साथ महिला सिपाही भी सफाई करते हुए दिखाई दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें