फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#9Pm9Minute: दीपों की जगमग रोशनी के साथ एकजुट नजर आए कानपुर सहित आसपास के जिले, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Apr 2020 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी की अपील के बाद दिखा ऐसा नजारा - फोटो : amar ujala
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार रात 9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद करने की अपील का लोगों ने खुले दिल से समर्थन किया।
 
विज्ञापन

2 of 7
रोशनी से जगमग कानपुर शहर का नजारा - फोटो : amar ujala
कानपुर सहित आसपास के जिलों में लोगों ने अपनी छतों, बालकनी और दरवाजों पर खड़े होकर दीप, टॉर्च की रोशनी, मोबाइल की लाइट और मोमबत्तियां जलाईं।

 
विज्ञापन

3 of 7
भारत माता बन जलाए दीप - फोटो : amar ujala
रविवार रात को  9 बजे 9 मिनट तक लाइटें बंद कर दीप, मोमबत्ती, टॉर्च या फोन की फ्लैश लाइट जलाने की अपील का असर कुछ ऐसा दिखा कि नौ मिनट के लिए कानपुर सहित आसपास के जिले दीपों की रोशनी से नहा उठे।

 

4 of 7
कुछ इस अंदाज में किया पीएम मोदी का समर्थन - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं लोगों ने खूब आतिशबाजी भी की। लोग अपनी बालकनी में आए और उन्होंने भारत माता की जय, काेरोना को हराना है जैसे नारों के साथ दीप, मोमबत्ती जलाकर इस लड़ाई में अपनी सहभागिता दिखाई।

 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे किया पीएम मोदी का समर्थन - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी ने रविवार को भी ट्वीट कर लोगों को याद दिलाया था कि कोरोना से लड़ाई में दीपक और मोमबत्ती जलाएं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर आप तैयार हैं तो री-ट्वीट कीजिए।

 
विज्ञापन

6 of 7
खूब हुई आतिशबाजी - फोटो : amar ujala
मोदी ने कोरोना संकट पर अपने तीसरे संबोधन में कहा था कि हमें 5 अप्रैल को अपनी महाशक्ति का जागरण करना है, ताकि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद लोग खुद को अकेला महसूस न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक हजार दीपक जलाए - फोटो : amar ujala
विधायक महेश त्रिवेदी ने एक हजार दीपक जलाए और पीएम मोदी की दीप जलाने की अपील का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें