फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमिताें की संख्या बढ़ने पर सील हुए कई इलाके, ड्रोन से निगरानी, जानकारी छिपाने पर रासुका

Sun, 05 Apr 2020 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
चप्पे चप्पे पर ड्रोन से निगरानी - फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बीमारी छिपाने, विदेशी दौरे या जमात में शामिल होने की जानकारी छिपाने वालों पर पुलिस महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ रासुका लगाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
इलाकों में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
वहीं लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर भी रासुका लगाने की तैयारी है। खासकर रेड जोन घोषित एरिया में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर। इस संबंध में डीआईजी ने रविवार को निर्देश जारी किए। पुलिस ने चमनगंज, बेकनगंज, बाबपुरवा, सजेती के बरीपाल का एरिया सील किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जहां जहां रूके थे जमाती उन इलाकों को किया गया सील - फोटो : amar ujala
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि इन इलाकों में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इन इलाकों में पुलिस की टीमें लगातार एनाउंसमेंट कर रही हैं कि जो भी जमात से लौटा हो, विदेश से आया हो या फिर कोरोना के लक्षण हों वे तुरंत पुलिस, प्रशासन या मेडिकल टीम को सूचना दें।

 

4 of 5
छत पर दिखे तो होगा जुर्माना - फोटो : amar ujala
फिलहाल पुलिस अभी तक अपने स्तर से लोगों को खोज-खोजकर जांच के लिए भेज रही है। लोग खुद सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में डीआईजी का कहना है कि अगर किसी ने लापरवाही बरती और सूचना नहीं दी तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही रासुका भी लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इलाका सील होने के बाद सुनसान सड़कें - फोटो : amar ujala
रेड जोन में आए तो तुरंत होगी गिरफ्तारी
डीआईजी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से शहर में किसी के बाहर निकलने की मंजूरी नहीं है। रेड जोन (चमनगंज, मछरिया, बाबूपुरवा, घाटमपुर) में तो बिल्कुल भी नहीं। अगर अब कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता है तो उस पर लॉकडाउन का उल्लंघन की धारा के अलावा महामारी एक्ट के साथ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीआईजी ने बताया कि अगर किसी ने मेडिकल स्टाफ या पुलिसकर्मियों से अभद्रता की तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें