फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू सेंगर हत्याकांड के 13 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, अवैध निर्माण ध्वस्त होगा, संपत्ति भी होगी जब्त

Sat, 06 Mar 2021 01:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के 13 आरोपियों पर चकेरी पुलिस ने शुक्रवार रात गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। नए गैंग का सरगना पप्पू स्मार्ट होगा। एक आरोपी की मौत होने के कारण इस मुकदमे में उसका नाम शामिल नहीं किया गया है। दो अन्य आरोपियों का मामला हाईकोर्ट में है। इसलिए पुलिस कोर्ट के आदेश के अनुसार इन पर कार्रवाई करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार बदमाशों ने पिछले साल 20 जून को दिनदहाड़े पिंटू सेंगर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके साढ़े तीन माह बाद अक्तूबर में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पप्पू स्मार्ट समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा था। दो अन्य आरोपी मनोज गुप्ता और वीरेंद्र पाल के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट लगाई थी, जो खारिज कर दी गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि हत्याकांड के एक आरोपी कक्कू स्मार्ट की मौत के कारण गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से उसका नाम बाहर रखा गया है। मनोज और वीरेंद्र के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।

 

4 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण ध्वस्त होगा, संपत्ति  होगी जब्त
डीआईजी के मुताबिक, सभी आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अपराध से अर्जित इनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। सरकारी जमीन कब्जा कर अवैध निर्माण कराया होगा तो उसे ध्वस्त किया जाएगा। आरोपियों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई होगी। कहा कि वारदात के समय इलाके में दहशत फैल गई थी। लोग डरकर इधर-उधर भाग रहे थे। इसे आधार बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंटू सेंगर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इन पर लगा गैंगस्टर
चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने वादी बनकर शुक्रवार रात गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। इसमें पप्पू स्मार्ट, आमिर बिच्छू, तनवीर बादशाह, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, टायसन, हैदर सैफी, सलमान बेग, एहसान कुरैशी, गुलरेज, फैसल कुरैशी, अनीस, श्याम सुशील मिश्रा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें