फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: रोती चिल्लाती रही छोटी बहू, नहीं पसीजा बेटे का दिल, पहले पिता को घसीटा...फिर कुल्हाड़ी से वार

Tue, 11 Apr 2023 05:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में जमीन बिक्री करने के शक में एक बेटे ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटकर रिश्तों का कत्ल कर दिया। सोमवार को कालीचरन सुमेरपुर कस्बे में मजदूरी करने चला आया था। दोपहर करीब एक बजे शिवरानी पड़ोस में चली गई थी।

घर पर रामगुलाम व उसकी छोटी बहू वंदना मौजूद थी। इसी बीच बड़ा पुत्र कामता अपने बेटे लल्लू प्रजापति के साथ आ धमका और पिता को गाली गलौज करते हुए जमीन बिक्री का हिसाब देने की बात कही। पिता राम गुलाम प्रजापति ने जब जमीन बेचने की बात से इनकार किया।

तब दोनों उसे घर से बाहर घसीट लाए और कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार करके हत्या कर दी। ससुर को बचाने के लिए छोटी बहू वंदना दौड़ी, तो उसे भी जमकर मारा पीटा। बताया जा रहा है कि बताते हैं कि पांच वर्ष पूर्व मृतक ने अपने छोटे बेटे की पहली पत्नी से चल रहे विवाद के निपटारे के लिए तीन बीघा जमीन बेची थी।
विज्ञापन

2 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
आठ बीघा जमीन का कर दिया था बैनामा
इसका निपटारा करके दूसरा विवाह कराया था। इससे कामता अंदर ही अंदर आहत रहता था। जब उसने गांव में चर्चा सुनी की पिता ने चोरी-छिपे आठ बीघा जमीन बैनामा करके रुपया छोटे भाई को थमा दिया है। इस पर वह बौखला गया और अपने पुत्र के साथ मिलकर पिता को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन

3 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
ससुर को बचाने में छोटी बहु हुई घायल
बता दें कि जमीन के कुछ हिस्से को बेचने के शक में बेटे के साथ मिलकर युवक ने पिता की दिन-दहाड़े हत्या कर दी। बचाने की कोशिश में छोटी बहू को गंभीर चोटें आईं हैं। एसपी ने आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

4 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
डॉग स्क्वायड-फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य
वहीं डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। देर शाम छोटे पुत्र की तहरीर पर आरोपी बड़े भाई व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सिमनौड़ी गांव निवासी रामगुलाम प्रजापति (75) के दो पुत्र कामता व कालीचरण हैं।
विज्ञापन

5 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कामता और उसका पुत्र जबरन घर में घुसे
कालीचरण की पत्नी वंदना ने बताया कि जेठ कामता अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। ससुर रामगुलाम व सास शिवरानी उनके साथ रहते हैं। सोमवार को पति मजदू्री करने गए थे। घर पर वह अकेली थी। तभी पैतृक जमीन के कुछ हिस्से को बेचने के शक में कामता व उसका पुत्र लल्लू घर में घुस आए।
विज्ञापन

6 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कुल्हाड़ी से गर्दन पर किए वार
ससुर को जबरन घर से खींचकर सड़क पर ले आए और दोनों ने ससुर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। ईंट से चेहरे को कुचल दिया। उसने बचाने की कोशिश की तो उसे भी मारा पीटा। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र अपने परिवार सहित घर में ताला डालकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थीं टीमें
घटना की सूचना एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा, एएसपी मायाराम वर्मा व सदर सीओ राजेश कमल घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई थीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

8 of 8
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
हमीरपुर पुलिस ने सोमवार को दोपहर में बेटे के साथ मिलकर वृद्ध पिता को मौत के घाट उतारने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने सौंखर मार्ग में नजरपुर मोड़ के समीप सुबह दबोच कर जेल भेजा है। पुलिस ने इनके पास से एक अदद कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पिता द्वारा जमीन बेचने की बात सुनकर वह नाराज थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें