बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी 806 दिन बाद फिर वापस बांदा जेल पहुंच गया। बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को तड़के 4.30 बजे उसका हाईफाई सुरक्षा वाला काफिला जेल परिसर पहुंचा। काफिले ने पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा तक की करीब 900 किलोमीटर की यात्रा साढ़े 14 घंटे में पूरी की।
विज्ञापन
2 of 7
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को लेकर आने वाली एंबुलेंस सीधे जेल के मुख्य गेट पर लगाई गई। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद एंबुलेंस से उतरे मुख्तार अंसारी को जेल की बैरक नंबर 16 में पहुंचाया गया। यहां सुबह जांच में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने पर पूर्व निर्धारित बैरक नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह बांदा से लगभग एक सैकड़ा सुरक्षा कर्मियों वाली एक सीओ की अगुवाई वाली विशेष टीम बाहुबली विधायक को लेने पंजाब के रोपड़ जेल के लिए रवाना हुई थी। देर रात पंजाब पहुंची थी। मंगलवार को तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोपहर करीब दो बजे रोपड़ जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी को बांदा पुलिस की टीम को सौंप दिया।
4 of 7
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस टीम एंबुलेंस में लेकर बांदा के लिए चल पड़ी। वाहनों का काफिला हूटर और लाल-नीली बत्तियों के बीच पूरी रात दौड़ा। पंजाब और हरियाणा की सीमा को पार कर आधी रात के बाद यूपी में नोएडा के पास से दाखिल हुआ। पूरे रूट पर स्थानीय पुलिस पहले से तैनात थी।
विज्ञापन
5 of 7
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जेल में भारी पुलिस बल और मीडिया के जमघट के बीच तड़के 4.30 बजे मुख्तार अंसारी का काफिला जेल पहुंचा। सड़क किनारे स्थित जेल के पहले गेट पर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग और नाकेबंदी कर आवागमन बंद कर रखा था। मुख्तार की एंबुलेंस के अलावा तीन पुलिस वाहन ही अंदर जा सके।
विज्ञापन
6 of 7
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
शेष दर्जनों वाहनों को बाहर रोक दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ सिटी राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी, एसटीएफ आदि के जवान व अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। बुधवार को मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट हुआ। रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें पूर्व निर्धारित बैरिक 15 में शिफ्ट कर दिया गया। इस बैरक में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
रातभर रतजगा, सस्पेंस, कयासों ने उड़ाई नींद
मुख्तार अंसारी की आमद वाली रात न सिर्फ जेल और मीडिया कर्मियों ने रतजगा किया बल्कि बड़ी संख्या में लोग जागकर काफिले की खबरें पल-पल देखते रहे। दरअसल बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की गाड़ी पलटने और एनकाउंटर किए जाने के बाद इन अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया था कि मुख्तार अंसारी के साथ भी कहीं यही न हो? लोगों के इसी कयास ने उनकी नींद उड़ा दी और काफिले के प्रति दिलचस्पी पैदा कर दी।
उधर, जेल के अधिकांश बंदी भी मुख्तार की आमद देखने के लिए पूरी रात बैरिकों में जागे। जेल के बाहर बड़ी संख्या में स्थानीय सहित बाहरी जनपदों से आए मीडिया कर्मी रातभर डटे रहे। उधर, इसमें दिलचस्पी रखने वाले आम लोग घरों में टीवी चैनलों पर काफिले की लोकेशन देखते रहे। तड़के साढ़े 4 बजे काफिला सकुशल जेल पहुंच जाने के बाद तमाम कयासों और सस्पेंस को विराम लगा।