मायावती ने आज सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए फतेहपुर पहुंची। मंच पर इस दौरान मायावती के भतीजे आकाश और सतीश चंद्र मिश्रा भी नजर आए। इस दौरान मायावती ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मायावती
- फोटो : अमर उजाला
मायावती ने मंच पर हुंकार भरते हुए कहा नमो की छुट्टी होने वाली है। इस दौरान मायावती कांग्रेस पर भी हमलावर हुईं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने आजादी के बाद ज्यादा शासन किया। न गरीबी दूर हुई न बेरोजगारी दूर हुई।
विज्ञापन
3 of 5
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
किसान भी दुखी है। मायावती ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी अब भाजपा को नहीं बचा पाएगी। भाजपा ने धननसेटों को और धनवान बनाया है। सरकारी पदों में आरक्षण कोटा अधूरा है।
4 of 5
मायावती रैली
- फोटो : सोशल मीडिया
मुस्लिमाे की हालत ज्यादा खराब है। वो डरे हुए हैं। हम पूरी तरह से उनके साथ हैं। भ्रष्टाचार से रक्षा सौदा भी अछूता नही रहा। भाजपा सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही हे। साम दाम दंड भेद का प्रयोग हो रहा है हमे इससे बचना है।
जनसभा में मौजूद लोगों को देखकर मायावती ने कहा यहां तो सपा के काफी अनुशासित लोग बैठे हैं। ऐसा लगता है कि बसपा के साथ का असर पड़ रहा है। यह पार्टी के लिए बहुत अच्छा होगा। मायावती ने कहा हमें मिलावटी कहते हैं हम तो तीन है। एनडीए तो महामिलावटी। न जाने कितने है।