कानपुर के कल्याणपुर में कोचिंग संचालक हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। कमरे में पत्नी का शव और सड़क किनारे बदहवास हालत में मिले आईआईटी इंजीनियर पति की मौत के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। इंजीनियर के फ्लैट से मिली एक डायरी से धीरे धीरे सारे राज सामने आ रहे हैं। जिन्हें देखकर पुलिस और परिजन दोनाें हैरान हैं।
विज्ञापन
2 of 5
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
कोचिंग संचालक शहवान और नमरा की लव मैरिज बवाल-ए-जान बन गई। पहले पहली पत्नी से तलाक का केस शुरू हुआ और अब दूसरी पत्नी की हत्या कर खुद उसने खुदकुशी कर ली। लव मैरिज के फेर में पहली पत्नी के मायके वालों से भी कई बार विवाद और मारपीट हुई थी। दूसरी तरफ नमरा के परिजन भी पढ़ाई छुड़वाकर उसे घर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस के मुताबिक शहवान की पहली पत्नी समराना के पिता ने करीब दो साल पहले कोचिंग संचालन के लिए उसे 90 लाख रुपयेे दिए थे। इसके कुछ ही दिन बाद उनको सहवान और नमरा के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी हुई। इस पर उन्होंने मई 2018 में काकादेव थाने में तहरीर दी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इस दौरान समराना के पिता और अन्य परिजनों ने सहवान को पीट दिया था।
4 of 5
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस के मुताबिक जब शहवान व नमरा के अफेयर के बारे में नमरा के पिता शहंशाह को पता चला तो वे उसे लेकर घर चले गए थे। इस दौरान शहवान ने कल्याणपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसे आशंका है कि नमरा के परिजन उसकी हत्या न कर दें। इसके बाद पुलिस ने उन्नाव में नमरा और उसके परिजनों से मुलाकात की थी।
तब नमरा के परिजनों ने 27 सितंबर 2018 को दोनों का निकाह कराया था। शहंशाह खान मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब दोनों के रिश्तों के बारे में जानकारी हुई थी तो उन्होंने नमरा को बहुत समझाया था। एक तो शहवान उम्र में बहुत बड़ा था और शादीशुदा भी था, लेकिन वह नहीं मानी।