फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को लगा परवान न चढ़ेगा प्रेम, एक दूसरे को रस्सी से बांधकर उठाया ये दर्दनाक कदम

Sun, 08 Jul 2018 09:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में प्रेम को परवान चढ़ते न देख फिरोजाबाद के युगल ने जान दे दी। दोनों एक-दूसरे के रस्सी बांधकर ट्रेन के आगे कूद गए। घटना दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के पास शुक्रवार की रात करीब एक बजे की है। लड़की के चाचा ने बताया कि दोनों दो दिन पहले ही घर से भागे थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।  


 
विज्ञापन

2 of 4
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के थाना मरसेना के ग्राम घुरसली निवासी राजा सिंह बघेल (20) पुत्र मानसिंह बघेल फिरोजाबाद के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसका प्रेम प्रसंग गांव की इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुकी शिवानी जाटव (19) पुत्री रुमाल सिंह के साथ चल रहा था। दोनों एक ही गांव के होने के चलते इस प्रेम प्रसंग की भनक घरवालों को लग गई उन्होंने जाति बंधन के चलते एतराज उठाया था। दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। इससे वह छिप-छिपकर मिलने लगे। घरवालों ने और पाबंदी लगाई तो वह दो दिन पहले घर छोड़ भाग निकले थे।  
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की रात एक बजे पर अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर दोनों ने मरने का फैसला करते हुए एक-दूसरे को रस्सी से बांध लिया और खंभा नंबर 1116/10 से 1116/12 के बीच इन प्रेमी युगल ने अप लाइन पर आ रही ट्रेन से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने रात में ही स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। जिस पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर रात में अछल्दा थाने से एसआई शुंभू दयाल ने पुलिस बल के साथ जाकर शव को कब्जे में लिया।  बदहवास हालत में दोनों के परिजन अछल्दा थाने पहुंचे वहां से शव का पोस्टमार्टम कराने पोस्टमार्टम हाउस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें