फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: पूरक चार्जशीट दाखिल, सुबूत होने के बावजूद मनु पांडेय को नहीं बनाया आरोपी

Wed, 20 Jan 2021 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मनु पांडेय और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में पुलिस ने मंगलवार को पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में सिर्फ उमाशंकर का नाम है। कुछ समय पहले ही जेल भेजे गए आरोपी विपुल दुबे के खिलाफ अभी जांच जारी है। हैरानी की बात यह है कि चार्जशीट में मनु पांडेय का नाम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
स्पष्ट है कि पुलिस ने अभी मनु को आरोपी नहीं बनाया है। जांच जारी रहने का हवाला दिया है। बिकरू कांड में एक नवंबर को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में जेल भेजे गए 34 आरोपियों के अलावा मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के नाम भी थे।
विज्ञापन

3 of 7
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
उमाशंकर और विपुल फरार थे। इनके खिलाफ जांच चल रही थी। वहीं मनु पांडेय को लेकर पुलिस ने दावा किया था कि उसके खिलाफ साक्ष्य हैं, लेकिन उनकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इस बीच पुलिस ने उमाशंकर और फिर विपुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

4 of 7
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
मंगलवार को पुलिस ने माती कोर्ट में उमाशंकर के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। उस पर वारदात में शामिल रहने के साथ-साथ साजिश रचने का आरोप है। केस की सभी धाराओं में आरोपी बनाया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि विपुल की गिरफ्तारी हाल में की गई है, इसलिए उसके खिलाफ अभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। दूसरी पूरक चार्जशीट उसके खिलाफ दाखिल की जाएगी। उमाशंकर के खिलाफ पुलिस ने सीडीआर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कोर्ट में पेश किए हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
आखिर मनु पांडेय को लेकर संशय क्यों
बिकरू कांड में मनु पांडेय को लेकर पुलिस ने शुरू से ही संशय बनाए रखा है। उसकी तमाम कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थीं। आवाज की पुष्टि हो चुकी है। रिकार्डिंग से साबित हो चुका है कि उसे वारदात की पूरी जानकारी थी। घटना के वक्त ससुर (प्रेम कुमार पांडेय एनकाउंटर में मारा गया) और पति (शशिकांत पांडेय, जेल में) को उसी ने बुलाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चार अन्य महिलाओं को तो जेल भेज दिया मगर उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने पहली चार्जशीट में उसके खिलाफ साक्ष्य होने की बात कही लेकिन पूरक चार्जशीट में उसका नाम नहीं है। ऐसा क्यों, इस सवाल का जवाब पुलिस अफसर नहीं दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें