फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का गुनहगार: रामबिहारी की कुंडली खंगालने में लगी पुलिस, छानबीन में दो मोबाइल के साथ पेन ड्राइव मिला

Wed, 20 Jan 2021 10:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कोंच में यौन उत्पीड़न के आरोपी रामबिहारी के घर की पुलिस ने एक बार फिर मंगलवार को तलाशी ली। इसके अलावा उसके भाई व पूरे परिवार से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। बताते हैं कि पुलिस घर आने-जाने वाले मददगारों का पता कर रही है। बता दें कि बीते बुधवार को पूर्व लेखपाल रामबिहारी के खिलाफ दो नाबालिगों ने यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने रामबिहारी के पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डीवीआर भी बरामद किए थे। इनमें रामबिहारी के सारे कारनामे दर्ज हैं। मंगलवार को एक बार फिर से अचानक पुलिस की गाड़ी रामबिहारी के घर के बाहर आकर रुकी तो इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भीतर जाकर उसके कमरों और दफ्तर की गहनता से छानबीन की। पुलिस के सूत्रानुसार तलाशी में दो मोबाइल और एक पेन ड्राइव भी मिली है। इसमें भी अश्लील वीडियो होने की आशंका है। इसके बाद पुलिस ने रामबिहारी के भाई अवध बिहारी व उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की।

पता लगाया कि रामबिहारी के जुए के फड़ में कौन-कौन आते थे। नाबालिगों का आना-जाना कैसा था, आदि जानकारी जुटाई गई। कोतवाल इमरान का कहना है कि पुलिस को तलाशी कुछ खास नहीं मिला है। बरामद मोबाइल, पेन ड्राइव पूर्व के ही हैं, जिनकी सिर्फ लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच के लिए भाजपा ने बनाई टीम
पूर्व भाजपा नेता रामबिहारी प्रकरण में पार्टी स्तर पर एक टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारियों को भेजेगी। टीम में पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता के अलावा दो और लोग शामिल किए गए हैं। यह टीम एक-दो दिन में कोंच आकर अपनी जांच करेगी। बताया जा रहा है कि टीम रामबिहारी को पार्टी में लाने और उसके व्यक्तिगत संबंधों की गोपनीय जांच कर अपनी रिपोर्ट बनाएगी। इस पर पार्टी हाईकमान आगे की कार्रवाई करेगी। 

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कड़ी कार्रवाई के लिए डीएम को दिया ज्ञापन
रामबिहारी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर डीएम डॉ मन्नान अख्तर को ज्ञापन सौंपा। संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा कि पूरेे मामले की गहराई से जांच कराकर उन लोगों के भी नाम उजागर किए जाएं, जो इस घिनौने कृत्य में उसका सहयोग करते थे। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला सचिव द्वय आजाद उद्दीन, राघवेन्द्र तिवारी, नवल किशोर जाटव, सभासद शकील अहमद, सभासद सुशील रजक, श्रीनारायण दीक्षित, रामनरेश त्रिपाठी, सुधीर रावत, युवा कांग्रेसी गौरव तिवारी, संतोष कुमार नायक, सुनील रावत, प्रेमनारायण अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वीडियो भी वायरल हो रहे
रामबिहारी के जेल जाने के बाद उसके जुआड़खाने के वीडियो इलाके में खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें वह अलग-अलग लोगों के साथ जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि जुआड़खाने के विवाद में ही पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ है। कुछ जुआरियों ने ही हार्ड डिस्क चोरी कराने की योजना बनाई थी। इसके बाद ही पूरा मामला पुलिस के सामने आ सका। पुलिस अब वायरल वीडियो में दिखने वाले जुआरियों को भी तलाशने में जुटी है। 

11 साल पहले ही बिक चुकी रिवॉल्वर 
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि रामबिहारी करीब ग्यारह साल पहले ही अपनी रिवाल्वर जालौन के किसी व्यक्ति को बेच चुका था। इसके बाद उसने दूसरी रिवाल्वर खरीद ही नहीं। उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हो चुका था।बता दें कि पुलिस मामले के खुलासे के बाद से ही रामबिहारी का रिवाल्वर बरामद करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस को बताया गया कि वर्ष 2009 में ही वह अपनी रिवॉल्वर डीएम से अनुमति लेकर बेच चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें