फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के हॉटस्पॉट: 1010 लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, 12626 से अधिक घरों के 90810 लोगों का सर्वे

Fri, 17 Apr 2020 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर के रेड जोन इलाकों में हुआ सर्वे - फोटो : amar ujala
कानपुर में हॉटस्पॉट एरिया के 12626 से अधिक घरों में रहने वाले 90810 लोगों का सर्वे किया गया है। इनमें से फिलहाल 1010 लोगोेें की कोरोना जांच का फैसला हुआ है। इस जांच के दायरे में अभी और लोग आएंगे। यह जानकारी सीएमओ के हवाले से जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने दी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
रेड जोन इलाकों में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
गुरुवार को भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में हॉटस्पॉट और रेड जोन में तड़के से ही सर्वे का काम शुरू किया गया। यह काम पिछले तीन दिनों से चल रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम रेड जोन और हॉटस्पॉट में घर-घर जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
रेड जोन इलाकों की ड्रोन से हो रही निगरानी - फोटो : amar ujala
यहां लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाता है। लोगों से कहा जाता है कि यदि किसी को भी इन दिनों बुखार, खांसी, सर्दी, जुखाम या सांस लेने में तकलीफ जैसी कोई दिक्कत है तो वह अपना नाम जरूर लिखवा दे। ऐसे लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाती है। 

 

4 of 5
हॉटस्पॉट इलाकों का हुआ सर्वे - फोटो : amar ujala
सर्वे टीम के अनुसार शुरू में लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में बताने से बच रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति ठीक हो रही है। ज्यादातर लोग खुलकर अपने स्वास्थ्य के बारे में बताने लगे हैं। इससे आने वाले कुछ दिनों में इनकी जांच कराकर रिपोर्ट के अनुसार इलाज कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से बताया गया कि कानपुर में कोरोना जांच की क्षमता में वृद्धि हो गई है। अब रोजाना 180 लोगों की जांच की जा सकती है। सर्वे के दौरान जिन लोगों के नाम जांच के लिए चिह्नित हुए हैं, उनका परीक्षण कराने के बाद रेंडम चेकिंग का अभियान भी शुरू होगा। इसका उद्देश्य पूरे रेड जोन के हालात में सुधार लाना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें