फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Firing On Police: मैं विकास दुबे से भी खतरनाक और खूंखार हूं...सब मारे जाओगे, आरके दुबे ने पुलिसवालों को दी यह धमकी

Tue, 21 Jun 2022 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर के सी ब्लाक के एक परिवार में बेटे-बहू के साथ अक्सर होने वाला विवाद रविवार को इस हद तक पहुंच गया कि पिता ने सारी हदें पार कर दीं। 55 साल के राजकुमार दुबे ने अपने बेटे और बहू को घर पर ही बंधक बना लिया। बहू के फोन पर पुलिस पहुंची तो उसने घर की छत पर चढ़कर दोनाली बंदूक से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो घंटे में उसने 40 राउंड फायर झोंक डाले। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार उसे बातचीत कर समझा सके। फिर घर के भीतर से उसे हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में किसी पड़ोसी के गेट पर तो किसी के कमरे की दीवार पर गोली लगी। पड़ोसियों ने किसी तरह दुबककर जान बचाई। 
विज्ञापन

2 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में श्यामनगर में बेटे बहू को बंधक बनाकर पुलिस पर गोली चलाने वाला आरके दुबे पुलिसवालों को ललकार रहा था। खुद की तुलना विकास दुबे से कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरके बोला कि मैं विकास दुबे से भी खूंखार हूं। कुछ भी कर सकता हूं। सब मारे जाओगे। वो भी दुबे था मैं भी दुबे हूं।
विज्ञापन

3 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने लगाया था हेलमेट
आरके दुबे जिस तरह से फायरिंग कर रहा था, उससे वह शातिर अपराधी लग रहा था। वह सिर पर हेलमेट लगाए था और गले में गमछा डाले हुए था, जिससे मुंह ढक रखा था। मकान की रेलिंग की आड़ लेकर वह फायरिंग कर रहा था ताकि वह सुरक्षित रहे। 

4 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस ने पहले ही तय कर लिया था कि बिना गोली चलाए ही हालात काबू करने की जद्दोजहद करेंगे। क्योंकि आशंका थी कि आरके दुबे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बाद में पता भी चला कि उसका पांडुनगर निवासी एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
पत्नी दे रही थी कारतूस
आरके दुबे अपनी पत्नी किरन को लेकर छत पर चढ़ा था। किरन उसको लगातार कारतूस दे रही थी। यही नहीं वह भी गालियां देकर पुलिसवालों को ललकार रही थी। पुलिसकर्मियों की पोजीशन बता रही थी, जिस पर वह गोली दाग रहा था। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि केस में उसको भी आरोपी बनाया जाएगा। गवाह व साक्ष्य उसके खिलाफ पर्याप्त हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
वीडियो बना रहे पड़ोसियों पर गोली चलाई
कुछ पड़ोसी आरके दुबे का वीडियो बनाने व फोटो खींचने का प्रयास करने लगे तो आरके ने उनकी तरफ बंदूक तानकर गोली चला दी। कई लोग बाल-बाल बच गए। जब पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर चले गए तब लोग घरों से बाहर आए। महिलाएं पुलिस अफसरों से सवाल कर रही थीं कि यह जल्दी तो नहीं छूटकर आ जाएगा। यानी उनके भीतर दहशत कैद हो गई।
विज्ञापन

7 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
जिधर पुलिस दिखी, उधर गोली दागी
आरके दुबे ने पड़ोसियों के घरों को भी निशाना बनाया। तीन चार मकानों पर गोलियां चलाईं। पुलिसकर्मी उस पर काबू पाने के लिए आसपास के घरों की छत पर चढ़ रहे थे। ऐसे में जिधर पुलिस वालों को देखता गोली चला देता। पड़ोस के मकान की छत पर खड़े इंस्पेक्टर अमित भड़ाना पर निशाना साध गोली चलाई तो वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

8 of 8
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
गोली रेलिंग के शीशे पर जाकर टकराई। इसी तरह से सामने वाले घर पर भी गोलियां दागीं। चकेरी थाने व पीआरवी की गाड़ियों पर भी गोलियां लगी। आरोपी की पत्नी भी उसका साथ दे रही थी। पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें