फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Dubey Encounter: विकास के दाहिने हाथ अमर दुबे को एसटीएफ ने मार गिराया, पुलिस पर की थी गोलियों की बौछार

Wed, 08 Jul 2020 05:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर के बाद फरार विकास दुबे के साथी अमर दुबे को यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया है। अमर विकास दुबे का दहिना हाथ माना जाता है। गुरुवार की रात को जब विकास पुलिस पर गोलियाें की बौछार कर रहा था उस समय अमर भी विकास के साथ ही था।


विज्ञापन

2 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया। पुलिस को अमर के उस इलाके में छिपे होने का संदेह पहले से था क्योंकि उसकी कार औरैया के पास लावारिस मिली थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
Amar Dubey - फोटो : amar ujala
पुलिस का अनुमान था कि विकास, अमर के साथ औरैया के रास्ते मध्य प्रदेश भागा होगा या बीच में ही कहीं छिपा होगा। पुलिस ने उस इलाके में सख्त पहरा लगा रखा था। अमर के बुंदेलखंड में छिपे होने की सूचना पुलिस को लगी। जिस पर पुलिस ने अमर की घेराबंदी कर ली।

 

4 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब बिकरू में विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।

 
विज्ञापन

5 of 6
कार की जांच करती पुलिट टीम - फोटो : amar ujala
पुलिस को अमर के विकास दुबे के साथ ही भागने की जानकारी तब हुई जब पुलिस को उसकी ग्रे कलर की फोर्ड कार औरैया-दिबियापुर हाइवे पर मिली थी। डार्क ग्रे रंग की फोर्ड कार में से एक चप्पल और खून से सना एक कागज मिला था। कार के अंदर मिले दस्तावेजों से पुलिस को अमर के लखनऊ स्थित घर का पता चला था। जांच में सामने आया कि अमर दुबे विकास दुबे का साथी था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
अमर दुबे की कार मिलने के बाद जब पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो पता चला कि अमर दुबे गुरुवार रात से लापता है। परिजनों का कहना था कि उसे एक फोन आया और वह तुरंत घर से निकल गया। बता दें गुरुवार देर रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस पर उसने अपने साथियों के साथ घात लगाकर हमला किया था। जिसमें आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें