कानपुर दोहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता मिलिट्री इंटेलीजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर राहुल उत्तम व्हाट्सएप कॉल के जरिये अपने भाई रोहित और प्रेमिका कोमल को वारदात की रात दिशा-निर्देश दे रहा था। उसकी भिजवाईं गईं जहरीली गोलियां कितनी जूस में मिलाकर देनी हैं, कब रोहित को वहां जाना है और किस तरह से हत्या करनी है। ये सब राहुल ही दोनों को व्हॉट्सएप पर कॉल और मैसेज के जरिये बता रहा था। उसी के बताए निर्देशों के मुताबिक कोमल और रोहित ने वारदात कर डाली। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि राहुल गोवा में बैठकर हत्या का तानाबाना बुनता रहा। तीन दिन पहले राहुल ने रोहित को फोन कर कहा था कि रामादेवी चौराहे पर वह चला जाए। फ्लाईओवर पर एक शख्स मिलेगा जो जहरीली गोलियां देगा। रोहित ने तय समय पर उस शख्स से 10 पैकेट गोलियां लीं और कोमल को दे दी थीं।
विज्ञापन
2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रोहित
- फोटो : एएनआई
डीसीपी के अनुसार रोहित उस शख्स का नाम नहीं बता सका है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसको भी आरोपी बनाया गया है। राहुल जब पकड़ा जाएगा तब पता चल सकेगा कि गोलियां देने वाला शख्स कौन था।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
बोली...काम हो गया है, फिर फोटो भेजीं
कोमल ने जहरीली गोलियां मिलकार मां-बाप व भाई को जूस पिलाया था। तीनों बेहोशी की हालत में हो गए थे। तब वारदात को अंजाम दिया। कोमल ने व्हाट्सएप कॉल पर राहुल से बातचीत कर बताया था कि काम हो गया है लेकिन भाई अनूप जिंदा है।
4 of 8
आऱोपी राहुल
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा, उसको भी मार डालो। कोमल ने बताया कि अनूप छत पर सो रहा है। इस तरह से मारना संभव नहीं है, क्योंकि पड़ोसी भी छत पर सो रहे हैं। पूरा शक उसी पर जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
दंपती के बेटे से बात करते हुए पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने कहा कि अनूप हल्की बेहोशी में है, इसलिए उसको वही जहरीला जूस पिला दो। तब दोनों ने अनूप को जहरीला जूस पिलाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पूरा जूस गिर गया था। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड से संबंधित कुछ फोटो भी कोमल ने राहुल को भेजीं।
विज्ञापन
6 of 8
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बेगुनाह के नाम केस से हटे, आरोपियों के जुड़े, धारा बढ़ी
वारदात के बाद कोमल ने पुलिस को गुमराह करते हुए भाई अनूप से अपने दो सालों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुलासे के बाद उनके नाम हटा दिए गए हैं। कोमल, रोहित, राहुल व एक अज्ञात को हत्या का आरोपी बनाया गया है। हत्या के साथ साजिश रचने, साक्ष्य मिटाने की धारा भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
7 of 8
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कानपुर की बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार देर रात गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने सच उगला। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए माता-पिता की हत्या की।