फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला: युवती के दोस्त ने वीडियो कॉल से की आरोपी की पहचान, व्हाट्सएप पर कुछ और अहम चैट मिलीं

Tue, 28 Sep 2021 11:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के कल्याणपुर स्थित फ्लैट में दुष्कर्म कर युवती की हत्या के मामले में पुलिस को एक और अहम साक्ष्य हाथ लगा है। जब आरोपी प्रतीक वैश्य युवती से फ्लैट में जबरदस्ती कर रहा था तब उसने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की थी। कुछ सेकेंड चली इस कॉल में युवक ने प्रतीक का चेहरा देखा था। जब प्रतीक की गिरफ्तारी हुई और उसकी फोटो देखी तो युवक ने उसे पहचान लिया। युवक की गवाही केस के लिए बेहद अहम साबित होगी। 
कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी मॉडल डेयरी का मालिक प्रतीक 21 सितंबर को अपनी पीए को फ्लैट पर लाया था। दसवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई थी। मामले में प्रतीक पर दुष्कर्म कर हत्या का केस दर्ज हुआ है। युवती के पनकी निवासी दोस्त का नाम पहले भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
युवती ने घटना वाले दिन कॉल और मैसेज कर युवक से मदद भी मांगी थी। अब इसमें नया खुलासा हुआ है। उसी शाम 6:06 बजे युवती ने दोस्त को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिस को बताया है कि चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। प्रतीक भी उसमें नजर आया था। पुलिस जल्द ही युवक के बयान गवाह के तौर पर कोर्ट में दर्ज कराएगी।

4 of 5
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट पर जाने में मुझे डर लगता है
युवक के मोबाइल में युवती से की गई कुछ और चैट मिली हैं। 21 सितंबर को जब युवती ऑफिस गई थी तो शायद उससे प्रतीक ने फ्लैट पर चलने की बात कही थी। यही वजह है कि उसने अपने दोस्त को मैसेज किया था कि मुझे फ्लैट पर जाने से डर लगता है। तब युवक ने कहा कि वहां से निकल जाओ और प्रतीक का फोन न उठाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अच्छा ऐसा करो, तुम अपार्टमेंट आ जाओ 
शाम को जब युवती फ्लैट पहुंचती है तो दोस्त को एक और मैसेज भेजती है। इसमें लिखती है कि अच्छा ऐसा करो तुम गुलमोहर अपार्टमेंट आ जाओ। ये मैसेज पाने के बाद पनकी से युवक निकलता है। मगर उसके पहुंचने से पहले ही युवती की मौत हो जाती है।

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त व मजबूत साक्ष्य हैं। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक प्रमाण, पीड़िता के परिजनों के बयान आदि के आधार पर प्रयास है कि इसमें जल्द से जल्द चार्जशीट लगाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई कर न्याय दिलाया जाए। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें