फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Case: नवाब सिंह की बढ़ेंगी और मुश्किलें... किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस करेगी ये काम; कहां गई बुआ?

Wed, 14 Aug 2024 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 10
Kannauj Case - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच करावाई। उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया गया। किशोरी के बयान के बाद अब आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई जाएगी। इस बीच नोएडा से यहां पहुंचे उसके माता-पिता ने भी अपनी नाबालिग बेटी संग हुई घटना पर बात की। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
मां ने अपनी ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस अब मुकदमे में और धाराएं बढ़ा सकती है। इससे आरोपी नवाब सिंह पर कानून का शिकंजा कसता दिख रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
इस बीच किशोरी को लेकर कॉलेज गई उसकी बुआ फरार हो गई है। पुलिस उसकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश में जुटी है।

 

4 of 10
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के इस हाई प्रोफाइल घटनाक्रम में मंगलवार को कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रविवार की रात सामने आई इस घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने कन्नौज सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

 
विज्ञापन

5 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई थी। हालांकि सोमवार को जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने जिला यह प्रक्रिया पूरी करवाई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि वहां भी किशोरी ने अपने साथ घटनाक्रम बताया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाएगी। उधर वह महिला अचानक से गायब हो गई है, जो किशोरी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज पहुंची थी। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक किशोरी की बुआ की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

 
विज्ञापन

7 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन शिकायत करने के बाद से वह अपना बयान बदल रही है। उसे जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन सामने नहीं आई। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।

 

8 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
सामने आएंगे उस रात के राज, सीसीटीवी की डीवीआर जब्त
पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बाकायदा वहां लगा डीवीआर जब्त कर लिया है। पुलिस इसकी मदद से कॉलेज में रविवार की रात की पूरी गतिविधियों को खंगालने में जुटी है।

9 of 10
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि रविवार की रात पीड़िता किस तरह उस कॉलेज में पहुंची और वहां उसके साथ हकीकत में क्या-क्या हुआ, यह सामने लाने में सीसीटीवी कैमरे अहम साबित होंगे।
विज्ञापन

10 of 10
नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
उधर, किशोरी की बुआ ने मीडिया के सामने आकर सपा के कुछ नेताओं पर साजिश रचने और पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, बाद में वह पुलिस के सामने आने की जगह वह निकल गई। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें