फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज कांड में नया अपडेट: नवाब सिंह का होगा डीएनए टेस्ट!... पूर्व ब्लॉक प्रमुख की जमानत अर्जी पर 16 को सुनवाई

Wed, 14 Aug 2024 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 12
Kannauj Rape Case - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज कांड में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के लिए आरोपी नवाब सिंह का डीएनए जांच कराएगी। एसपी ने डीएनए की जांच की मंजूरी के लिए मांग की है। उधर, 12 अगस्त को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने के बाद आरोपी ने जमानत अर्जी दाखिल की थी,  उस पर 14 अगस्त को सुनवाई हुई। आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 16 अगस्त तय की है।

आपको बता दें कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। शुरुआती मेडिकल टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दुष्कर्म की बात कही थी। इसी बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की भी धारा बढ़ाई गई है। इसके साथ ही पुलिस की छह टीम उसकी बुआ की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

2 of 12
Kannauj SP Amit Kumar Anand - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबाकि, कन्नौज मामले में लड़की की मेडिकल जांच से पता चला है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने कहा कि लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान में भी दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है।

 
विज्ञापन

3 of 12
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की पुष्टि के साथ, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त आरोपों के साथ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

 

4 of 12
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने कहा कि लड़की की बुआ, जो कथित तौर पर नाबालिग को नवाब सिंह यादव के पास लेकर आई थी, उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह मंगलवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। 

 
विज्ञापन

5 of 12
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि महिला पर भी मामला दर्ज किया जाएगा और पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता के साथ मौजूद रही उसकी बुआ की तलाश के लिए पुलिस की छह टीम लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 12
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
पहले 15 मुकदमों में पुलिस नहीं रख सकी थी हाथ, इस बार कड़ी कार्रवाई
नवाब सिंह यादव का यह सियासी रसूख ही था कि उसके खिलाफ अलग-अलग समय पर कुल 15 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन कभी पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। यह मुकदमे बसपा, भाजपा, सपा शासन में लगते रहे। भाजपा की पिछली सरकार में भी मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


 
विज्ञापन

7 of 12
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
इस बार चूंकि मामला एक नाबालिग की असमत से जुड़ा था, तो पुलिस ने कार्रवाई करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। आगे और भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

8 of 12
नवाब के कॉलेज पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
नवाब सिंह के कॉलेज से सुबूत जुटाने पहुंची पुलिस व फोरेंसिक
कन्नौज शहर के करीब नसरापुर स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय इन दिनों पुलिस के निशाने पर है। इसी कॉलेज में रविवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पास बुआ और उसकी भतीजी पहुंची थी। इसी कॉलेज में वारदात हुई है। पुलिस ने इसी कॉलेज में पहुंचकर पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव को दबोचा था।

 

9 of 12
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज सदर ब्लॉक का प्रमुख नवाब सिंह यादव का अपना डिग्री कॉलेज भी है। अपने पिता चौधरी चंदन सिंह के नाम से संचालित इस कॉलेज में ही उसका अपना अलग से एक कार्यालय है। यहीं बैठकर वह अपनी सियासी गतिविधियों को अंजाम देता है। रविवार की रात इसी कार्यालय के एक हिस्से में बने रेस्ट रूम में घटना हुई थी। यहीं पहुंची किशोरी ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर यूपी 112 डायल कर मामले की जानकारी दी थी।

 

10 of 12
नवाब सिंह - फोटो : अमर उजाला
उसी आधार पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पीछे-पीछे जाकर नवाब सिंह यादव को रेस्ट रूम से पकड़ा था। उस समय तो पुलिस आरोपी को वहां से ले आई थी। साथ में शिकायत करने वाली छात्रा और उसकी बुआ को भी वहां से ले गई थी।
 

11 of 12
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और आरोपी को जेल भेजा गया। जेल भेजे जाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम उसी कॉलेज में पहुंची। सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को जब्त किया। उसके बाद मेन गेट से लेकर कार्यालय तक जाने वाले रास्तों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

12 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिस कमरे से आरोपी को पकड़ा गया था, वहां से भी कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान मौके से बरामद साक्ष्य को जुटाना जरूरी है। जो भी चीजें मिली हैं, उनकी फॉरेंसिक होगी। उसी आधार पर आगे की जांच होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें