फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: एक दिन पहले ही मां से हुई थी बात, तनाव में नहीं था प्रशांत...कमरे में बिखरा था पूरा सामान, उठे सवाल

Thu, 08 Sep 2022 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
IIT student suicide case - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी के छात्र प्रशांत सिंह के खुदकुशी के मामले में कई सवाल अनसुलझे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर खुदकुशी की वजह क्या है। सारी शंकाएं इसीलिए हैं, क्योंकि प्रशांत के कई दोस्तों से परिजनों ने खुद बातचीत की, जिसके जरिये वह वजह पता करने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। किसी ने भी प्रशांत के असमान्य होने की बात नहीं बताई। प्रशांत के पिता प्रदीप ने बताया कि प्रशांत ने आखिरी बातचीत सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी मां से की थी। तब प्रशांत ने अपनी पढ़ाई के बारे में बताया था। किसी भी तरह की कोई ऐसी बात का जिक्र नहीं किया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि वह परेशान था। या इस तरह का कोई कदम उठाने को वह सोचेगा। अचानक हुई घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। प्रशांत का बड़ा भाई प्रवीण भी इंजीनियर है। वह बंगलूरू में नौकरी करता है। घटना की जानकारी होने के बाद वह सीधे कानपुर पहुंचे। देर शाम सभी परिजन शव लेकर वाराणसी रवाना हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक छात्र के पिता - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग बातें आ रहीं सामने 
प्रदीप ने बताया कि जब वह आईआईटी पहुंचे तो उन्होंने कई लोगों से बातचीत की, जिसमें अलग-अलग बातें सामने आईं। किसी ने बताया कि प्रशांत दोपहर में खाना खाने के बाद से नहीं दिखा था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि वह सुबह से ही नहीं दिखाई दिया। एक दोस्त का कहना था कि मंगलवार को वह कई बार प्रशांत को कॉल की लेकिन मोबाइल बंद था। अलग-अलग बातें आने की वजह से भी परिजन असमंजस में हैं। सवाल पर सवाल मन में आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिखरा था पूरा सामान 
परिजनों ने बताया कि प्रशांत के कमरे में कपड़े आदि बेड पर फैले हुए थे। सामान भी बिखरा पड़ा था। आखिर ऐसा क्यों। उनका कहना था कोई भी शख्स कमरे में जाकर उसका गला भी दबा सकता है। 

4 of 5
IIT student suicide case - फोटो : अमर उजाला
कैमरे न होने पर उठाए सवाल
प्रदीप ने कहा कि वर्तमान में छोटे से छोटे संस्थान कैमरों से लैस हैं लेकिन आईआईटी में कैमरे नहीं लगे हैं। आखिर इतनी असुरक्षा क्यों। उन्होंने कहा कि हम मामले की तह तक जाना चाहता हैं, ताकि भविष्य में किसी और के बच्चे के साथ ऐसा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IIT student suicide case - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर घर नहीं गया था प्रशांत
प्रशांत रक्षाबंधन पर घर नहीं गया था। प्रदीप ने बताया कि तीन चार दिनों की छुट्टी भी थी। तब प्रशांत ने कहा था कि विभाग में कुछ नई मशीनें आई हैं। जिनको इंस्टाल करना है। इसलिए वह अभी नहीं आ पाएगा। प्रदीप ने बताया कि पढ़ाई का दबाव था लेकिन वह उससे परेशान नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें