फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' का पुल: बचा लो, बचा लो, चिल्लाता दिखा मजदूर, सामने आया हादसे से पहले का वीडियो; आंधी में दिखे दो श्रमिक

Mon, 01 Jun 2026 01:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया है। एक मिनट 19 सेकंड के वीडियो में आंधी के बीच दो मजदूर दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप निषाद और लोकेंद्र निषाद होने का दावा किया गया। आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 9
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हमीरपुर के बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आंधी और बारिश के बीच एक युवक घबराया हुआ दिखाई दे रहा है और बचाव की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। 

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक हादसे में मृत बांदा जनपद के चिल्ला गांव निवासी कुलदीप निषाद है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

2 of 9
Hamirpur Betwa Bridge Tragedy - फोटो : amar ujala
कुरारा क्षेत्र के मोराकांदर-परसनी गांव के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल की पांचवीं कोठी (पियर) गिरने से चार मजदूरों और दो गार्डों की मौत हो गई थी। हादसे के तीन दिन बाद रविवार को करीब एक मिनट 19 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

3 of 9
Hamirpur Betwa Bridge Tragedy - फोटो : amar ujala
वीडियो में एक युवक मोबाइल कैमरे के सामने दिखाई देता है। आंधी और बारिश के बीच वह बेहद घबराया हुआ नजर आता है। उसके पीछे एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है जिसे लोग लोकेंद्र निषाद बता रहे हैं। वीडियो में हवा का शोर साफ सुनाई देता है और आसपास का माहौल भयावह नजर आता है।

4 of 9
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीडियो हादसे से कुछ समय पहले का है। कुछ लोग इसे हादसे के दौरान रिकॉर्ड किया गया बता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की भावुक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। बताया जाता है कि शनिवार को मृतक कुलदीप निषाद के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को भी परिजनों और साथियों ने यह वीडियो दिखाया था। इसके बाद वीडियो की चर्चा और तेज हो गई।
विज्ञापन

5 of 9
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि हादसे में चिल्ला निवासी लोकेंद्र निषाद और कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव उर्फ गंगाचरण व सभाजीत उर्फ लाला तथा हमीरपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान और राजेश पाल की मौत हो गई थी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

6 of 9
वायरल वीडियो में मजदूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में ये दिख रहा है
करीब एक मिनट 19 सेकेंड के वीडियो में आंधी और बारिश के बीच एक युवक दिखाई देता है। वह घबराया हुआ नजर आता है और बचाव की गुहार लगाता सुनाई देता है। वीडियो में उसके पीछे एक अन्य युवक भी दिखाई देता है। चारों ओर अंधेरा, तेज हवा और खराब मौसम का असर स्पष्ट नजर आता है। इससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
टूटा पिलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बन रहे पुल का पिलर आंधी में ढहा, छह की मौत
हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक पिलर तेज आंधी के दौरान देर रात भरभराकर ढह गया। हादसे में चार मजदूर व दो गार्डों समेत छह की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुल के ऊपरी हिस्से में फंसे तीन श्रमिकों को रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 

8 of 9
टूटा पिलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। उस वक्त पुल पर डाली गई केबिल का खिंचाव करने के लिए जैक लगाया जा रहा था। इसी दौरान आई तेज आंधी व तकनीकी दबाव के बीच पांच नंबर पिलर अचानक भरभराकर ढह गया। देखते ही देखते पुल का स्लैब (ऊपरी हिस्सा) मलबे में तब्दील हो गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। श्रमिकों की चीख निकल गई, लेकिन तेज आंधी में किसी को सुनाई नहीं दी। 
विज्ञापन

9 of 9
Hamirpur Bridge Collapse - फोटो : amar ujala
काम कर रहे बांदा जनपद के मंटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ भुरैड़ी निवासी सावंत यादव उर्फ गंगाचरण (28) पुत्र सोबरन सिंह व सभाजीत उर्फ लाला (26) पुत्र नीलकंठ, चिल्ला गांव निवासी लोकेन्द्र निषाद (22) पुत्र राधेश्याम व कुलदीप निषाद (19) पुत्र प्रेमचंद्र स्लैब के साथ नीचे गिरकर मलबे में दब गए, जिससे चारों की मौत हो गई। वहीं पुल के नीचे खड़े हाइड्रा में बैठे गनमैन राजेश पाल (45) पुत्र सभापति निवासी अचपुरा थाना मौदहा व गार्ड पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी स्वासा खुर्द थाना ललपुरा की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें