फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बंदूक: नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार, 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियों से मचाया तांडव

Thu, 05 May 2022 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 8
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। दूल्हे के एक चाचा और एक पड़ोसी घायल हैं। घटना के बाद दूल्हा समेत अन्य बराती भाग गए। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी हिस्ट्रीशीटर को तलाश रही है।

नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान नशेड़ी रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग में दो परिवार उजाड़ दिए। इसमें दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। वहीं, दूल्हे के चाचा और पड़ोसी घायल हैं। हर्ष फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी बबली व महेश रिश्तेदार के साथ ही दोस्त भी हैं। बबली दूल्हे का चाचा है, जबकि महेश दूल्हे का फूफा है। बताया गया कि शादी के समय दोनों ने जनवासे में साथ में बैठकर जमकर शराब पी थी। इसके बाद द्वारचार के समय भी आसपास ही बैठे थे और जवाबी फायरिंग करने लगे। नामजद महेश यादव के बारे में बताया जाता है कि पहले भी कई मौकों पर बेवजह गोली चला चुका है। उसके पास दोनाली बंदूक का लाइसेंस है। चुनाव के समय सभी असलहे थाने में जमा थे लेकिन अब चुनाव अधिसूचना समाप्त होते ही सभी लोग अपने असलहे घर ले आए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि  प्रतिस्पर्धा में करीब 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। असलहों में कारतूस लोड करते समय ही दो लोगों को गोली लग गई। कारतूसों के छर्रे दो अन्य बरातियों को लगे।
विज्ञापन

3 of 8
दादा रामलखन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामकरन के चेहरे के पास लगी गोली आर पार कर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विपरीत रामलखन को कंधे के नीचे गोली लगी। इसकी अस्पताल में मौत हुई। अन्य के हाथ व पेट में छर्रे लगे हैं।

 

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हर्ष फायरिंग जान गंवाने वाला रामलखन पेशे से किसान था। उसकी पत्नी रानी देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। इसी प्रकार जान गंवाने वाला दूल्हे का जीजा रामकरन का परिवार भी कृषि पर आश्रित है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
उसकी पत्नी ज्ञानू ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। इस घटना के बाद इन दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक सपा के अनिल प्रधान और समाजसेवी रज्जब अली ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

 
विज्ञापन

6 of 8
हर्ष फायरिंग में घायल - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड में बंदूक लेकर चलने का है शौक
बुंदेलखंड क्षेत्र में आज भी बंदूक लेकर चलने का दिखावा बंद नहीं हो रहा है। बरातों में कई लाइसेंसी धारक बंदूक लेकर चलते हैं। जिसमें जवाबी हर्ष फायरिंग शुरू हो जाती है। इस तरह से कई बार हर्ष फायरिंग की घटनाएं गांवों में हो चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मृतक रामकरन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले पहाड़ी व कर्वी में हुई थी हर्ष फायरिंग
शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर एक विवाह घर में सगाई कार्यक्रम में जमकर हर्ष फायरिंग हुई थी लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसी प्रकार पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र में भी हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया था जिसमें पहाड़ी थाने में एक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
राइफल या डबल बैरल से लगी गोली उठ रहे सवाल
राइफल और डबल बैरल से चली गोली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर पहले किसने गोली चलाई कौन सी गोली किसके लगी। इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें