फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले डेढ़ साल के बेटे को मारा, फिर मां ने फंदे से लटक कर दी जान, पति और ससुर से हिरासत में पूछताछ जारी

Tue, 18 Feb 2025 06:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत स्नेहा अक्सर कॉल कर मायके वालों से करती थी। यहां तक की मायके वालों के आने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
1 of 6
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
कानपुर के उर्सला परिसर में घरेलू कलह के चलते निजी पैथोलॉजी कर्मी की पत्नी ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। देर शाम पैथोलॉजी कर्मी की दादी घर पहुंची तो मासूम का शव बेड पर व मां का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। उर्सला के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया।  इधर बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले में पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी श्याम वाल्मीकी नगर निगम में सुपरवाइजर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे
श्याम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी स्नेहा (23) की शादी 24 नवंबर 2023 को उर्सला सर्वेंट क्वाटर निवासी सुमित से की थी। जिनका एक डेढ़ साल का बेटा सम्राट है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत स्नेहा अक्सर कॉल कर मायके वालों से करती थी।
विज्ञापन

3 of 6
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
नाती की हत्या के बाद बेटी के सुसाइड की मिली जानकारी
यहां तक की मायके वालों के आने पर रोक लगा दी थी। शनिवार की रात भी उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता को कॉल कर मायके बुलाने की बात कही थी। इस पर पिता ने परिवार में सुतक होने की बात कहकर टाल दिया था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे कोतवाली पुलिस ने कॉल कर नाती की हत्या के बाद बेटी के सुसाइड करने जानकारी दी गई।

4 of 6
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
पति और ससुर को हिरासत में लिया
इसके बाद मायके वाले आनन फानन में बेटी के घर पहुंचे। पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति और ससुर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

5 of 6
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
दादी के घर पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
थानाप्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि सुमित अपनी पत्नी स्नेहा, बेटे सम्राट व दादी रानी के साथ उर्सला परिसर स्थित आवास की पहली मंजिल पर रहता है। जबकि उसके पिता राजू वाल्मीकी, मां राजकुमार व बड़ा भाई रंजीत का परिवार कल्याणपुर में रहता है। सुमित की दादी भी एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। सोमवार करीब 6.30 जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला - फोटो : amar ujala
बदहवाश हालात में उर्सला इमरजेंसी पहुंची
धक्का देकर जब भीतर दाखिल हुई तो मासूम बेड पर पड़ा था, जबकि स्नेहा फंदे से लटक रही थी। इसके बाद बदहवाश हालात में रानी बच्चे को लेकर उर्सला के इमरजेंसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. श्याम जैन ने पूरी जानकारी हासिल करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें