फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल पर भीड़ बेकाबू, एसी कोच के शीशे उखाड़े, प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर नहीं बची जगह, तस्वीरें

Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर खड़े होने की जगह नहीं बची। भीड़ बढ़ी तो गाड़ियां आउटर पर खड़ी की गईं।
विज्ञापन
1 of 5
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। सोमवार सुबह पांच बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर पहुंची। भीड़ इस कदर थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कुछ गेट पर लटके थे तो कई ने शौचालय पर कब्जा कर रखा था। यात्रियों के उतरने के बाद दिल्ली जाने वालों की भीड़ ट्रेन में घुसने लगी। बोगी के अंदर घुसने के लिए लोगों ने एसी कोच के शीशे तक उखाड़ डाले। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित कर ट्रेन को रवाना किया।


प्लेटफॉर्म नंबर तीन से प्रयागराज जा रही ट्रेन और एक नंबर से दिल्ली जा रही ट्रेनों का भी यही हाल रहा। प्रयागराज की ओर से आने वाली राजधानी से लेकर हर ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन पर पांच से छह हजार हजार श्रद्धालु उतरे। इस वजह से पुलों पर रस्सा टीम को लगाकर रोक-रोक कर भीड़ को रवाना किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज से गलत ट्रेन में बैठा दिया
प्रयागराज जंक्शन पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के हुजूम को हटाने के लिए उन्हें कानपुर की ट्रेन में दिल्ली बताकर बैठा दिया गया। करीब आठ घंटे बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंची तो यहीं टर्मिनेट हो गई। इस वजह से कानपुर सेंट्रल पर दिल्ली जाने वालों की भीड़ और बढ़ गई। यात्रियों ने रेलवे की इस हरकत पर नाराजगी जताई है। कुछ ने तो सोशल मीडिया पर भी अपने गुस्से का इजहार किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रूट पर क्षमता से अधिक ट्रेनें
महाकुंभ व दिल्ली के हादसे को देखते हुए दिल्ली-हावड़ा रूट पर क्षमता से अधिक स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इस वजह से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। प्रयागराज से ट्रेनें देरी आ रही हैं। प्रयागराज से कानपुर के लिए चलाई गई मेला स्पेशल काे शहर पहुंचने में 10 घंटे लग रहे हैं। इसका असर रूटीन की ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। सोमवार को (12561) स्वतंत्रता सेनानी, (12873) झारखंड एक्सप्रेस सहित 56 ट्रेनें कई घंटे की देरी से आई। दोपहर एक से तीन बजे के बीच चार स्पेशल ट्रेनें आईं। ये सभी सुबह चार से सात बजे के बीच प्रयागराज से चलीं थीं।

महाकुंभ अब अंतिम चरण में है। शनिवार से उमड़ा यात्रियों का सैलाब सोमवार रात तक कम नहीं हुआ। रविवार से सोमवार तक 66 स्पेशल ट्रेनों को दिल्ली व प्रयागराज के लिए कानपुर से होकर गुजारा गया। 14 स्पेशल ट्रेन दिल्ली तो 52 प्रयागराज भेजी गई। - आशुतोष द्विवेदी, स्टेशन अधीक्षक


 

4 of 5
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नहीं खोले दरवाजे
सोमवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर (12873) हटिया से नई दिल्ली जा रही झारखंड एक्सप्रेस पहुंची। एम-1 बोगी में चढ़ने के लिए श्रद्धालु दरवाजा पीटते रहे, लेकिन अंदर बैठे लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। एसी कोच में क्षमता से अधिक यात्री पहले से ही सवार थे। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर (22533) झांसी की ओर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस के आने की घोषणा हुई तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रेलवे व सुरक्षाकर्मी दौड़े और प्रयागराज के लिए दो व दिल्ली के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाकर भीड़ को रवाना किया। प्रयागराज से कानपुर आ रही महानंदा, शिवगंगा, राप्ती सागर, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के सभी कोच में यात्रियों ने दरवाजे, गैलरी, शौचालय, पैंट्रीकार तक में सफर किया। सेंट्रल के हर गेट पर टिकट कलक्टर तैनात रहे लेकिन भीड़ की वजह से चेकिंग नहीं की।
संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें