कानपुर अग्निकांड
- फोटो : amar ujala
35 मिनट बाद अंदर जा पाए जवान
अग्निकांड में तीन मजदूरों की मौत की सूचना पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जिलाधिकारी विशाख जी, डीसीपी सेंट्रल रवींद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया, लेकिन आग की लपटें और धुआं इतना तेज था कि उन्हें भीतर पहुंचने में 35 मिनट लग गए।