कानपुर चकेरी के सजारी गांव में बुधवार को अवैध निर्माण गिराने पहुंची केडीए की टीम पर कब्जेदारों ने पथराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने दो बाइकें फूंक दीं और आसपास खड़ी आधा दर्जन बाइकों और जेसीबी को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ के चंगुल में फंसी महिला सिपाही को अधमरा कर दिया। मीडियाकर्मियों पर भी पथराव किया गया। करीब तीन घंटे घंटे तक हंगामा चला। कब्जेदारों के जबर्दस्त विरोध के कारण केडीए की टीम मौके से भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन
2 of 8
पत्थरबाजी करते गांववाले
- फोटो : गौरव कनौजिया
यहां खड़ी आधा दर्जन बाइक और जेसीबी ईंट पत्थर से तोड़ी गई। कई बार कवरेज कर रहे मीडिया पर पथराव का सिलसिला चला। घटना के बाद सीओ कैंट, अपर नगर मजिस्ट्रेट और एसपी ईस्ट के साथ कई थानो का फोर्स पहुंचा। शाम चार बजे केडीए कई जोन के प्रवर्तन दस्ते लेकर सजारी पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 8
गांववाले को पकड़कर ले जाती पुलिस
इसके बाद शाम एक दर्जन कब्जे ध्वस्त किए गए। यहां से चकेरी पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार कानून व्यवस्था बिगाडने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
4 of 8
पुलिसवाले से भिड़ता ग्रामीण
- फोटो : गौरव कनौजिया
सजारी गांव में केडीए की हाइवे सिटी विस्तार योजना (सजारी गांव) में दोपहर अवैध कब्जे हटाने के लिए छावनी और चकेरी थाने की फोर्र्स पहुंची। यहां एक की परिसर में रामखिलावन,गोरेलाल, शशिलाल, कबाड़ी मामा समेत आधा दर्जन कब्जे तोड़े। इसके आगे विधवा कौशल्या देवी का निर्माण तोडने को जेसीबी बढ़ी।
विज्ञापन
5 of 8
बेघर होने पर रोते बिलखते ग्रामीण
कौशल्या देवी ने विरोध किया। इस पर केडीए के अफसर अनिल भटनागर ने उनसे अर्मायादित भाषा का प्रयोग कर दिया। केडीए कर्मियों ने वृद्धा को पीट दिया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने ईंट, पत्थर चलाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस को पत्थर मारता बच्चा
सजारी गांव में जैसे ही पथराव शुरू हुआ, केडीए की जेसीबी चालक ने तेज रफ्तार से जेसीबी दौड़ा दी। अफसर, कर्मचारी अपने वाहन भागने लगे। इस दौरान एक जेसीबी की टूट गई। सजारी में ग्राम समाज की जमीन से कब्जे हटाने की तैयारी को हल्के में लिया गया। जबकि इस गांव में सजारी कांशीराम योजना का भारी विरोध किया था।
विज्ञापन
7 of 8
ग्रामीण को पकड़कर ले जाते पुलिसवाले
बुधवार को केडीए, पुलिस और जिला प्रशासन की कोई संयुक्त तैयारी नहीं थी। केडीए ने सिर्फ थोड़ा फोर्स लेकर पहुंचा था। फोर्स की कमी के कारण ग्रामीण एक दम से हावी हो गए।
शाम को कब्जे हटाने की कार्रवाई के दौरान गांव के अंदर से एक युवक हाथ में केरोसिन का तेल भरी बोतल लेकर पहुंचा। बोला कि घर को आग लगा दूंगा लेकिन टूटने नहीं दूंगा। उसे पकडने को लोग और पुलिस बल दौड़ा, वह वहां से भाग निकला। तलाश के बाद नहीं मिला।