फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सपा नेता हत्याकांड: आरोपी बोला... चाहता तो गाड़ी से उड़ा देता, पर चौराहे पर मारना था

Mon, 04 Oct 2021 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हर्ष यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव की हत्या के आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह को बर्रा पुलिस ने शनिवार को गजनेर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई गैर लाइसेंसी पिस्टल और सफारी कार भी बरामद कर ली है। शिवेंद्र सपा कानपुर ग्रामीण का जिला सचिव बताया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा, मेरे पास सफारी कार थी। चाहता तो गाड़ी से ही उड़ा देता, लेकिन उसे चौराहे पर मारना था। बर्रा थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि आरोपी शिवेंद्र बर्रा दो सब्जी मंडी का रहने वाला है। उसके पिता राजेश सिंह कांशीराम अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। दो साल पहले ब्रेन हैमरेज के बाद से वह बिस्तर पर हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार रात वह कोचिंग मंडी के पास से निकल रहा था। पीछे से कार से आ रहे हर्ष ने हॉर्न बजाकर पास मांगा।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: सपा नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
पास न देने पर उसने गालीगलौज की। यह बात उसे अखर गई और हर्ष को फोन कर बर्रा दो स्थित दूध डेयरी पर आने की चुनौती दे दी। वहां पहुंचते ही दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने हर्ष को गोली मार दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हर्ष की हत्या के बाद उसकी कार में बैठे दो साथियों पर भी फायर किया था, लेकिन वह बच निकले।
विज्ञापन

3 of 5
सपा नेता हर्ष यादव - फोटो : amar ujala
मामले में सैनिक विहार निवासी हर्ष के चाचा विकास यादव ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से पिस्टल, चार कारतूस और सफारी कार बरामद हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

4 of 5
इसी कार में था सपा नेता - फोटो : amar ujala
सफारी में विधानसभा सचिवालय का पास
आरोपी की सफारी कार में विधानसभा सचिवालय का पास लगा था। साथ ही उसके विजिटिंग कार्ड और सपा के झंडे बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि सफारी में चस्पा पास की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा नेता का शव देख बेहोश हो गया दोस्त - फोटो : amar ujala
दो माह पहले मां को मारपीट कर भगाया था
कॉलोनी वालों ने बताया कि शिवेंद्र का व्यवहार सनकी जैसा है। दो माह पहले उसने अपनी मां सुरेखा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह गजनेर के गिनौरा गांव स्थित अपने मायके में रह रही हैं। शिवेंद्र की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी है। शिवेंद्र के भाई ने कुछ माह पहले ही सुसाइड कर लिया था।

न कोई शिकन और न ही पछतावा
आरोपी शिवेंद्र के चेहरे पर पुलिस की पूछताछ में न कोई शिकन नजर आई और न ही इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने को लेकर पछतावा। वह किसी सनकी की तरह धमकी भरे लहजे में हत्या की बात कबूल करते हुए पूरा घटनाक्रम बताता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें