कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर शहर में हिंसा होने वाली है, यह बात पुलिस को पहले से पता थी। यह दावा है आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) का। आईबी के मुताबिक जुमे की नमाज के बाद हिंसा के संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों को पहले ही इनपुट दिया गया था। इसके बावजूद शहर पुलिस ने इनपुट की अनदेखी की। पुलिस की इसी लापरवाही से शहर में दो दिन भारी बवाल हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद देश के अलग-अलग शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। इसको देखते हुए आईबी ने शहर में भी इनपुट जुटाना शुरू कर दिया था। आईबी के मुताबिक जो गोपनीय सूचनाएं शहर भर से मिली थीं, उसमें साफ था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतरकर बवाल करेगी।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर में फिर भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
आईबी ने यह इनपुट शहर पुलिस के साथ-साथ शासन को भी भेजा था। प्रशासन से भी गोपनीय रिपोर्ट साझा की गई थी। गुरुवार शाम को हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक में दो अधिकारियों ने भी इस बारे में बताया था, लेकिन इनपुट को गंभीरता से नहीं लिया गया। यही वजह है कि शुक्रवार को जब भीड़ उग्र हुई, तो पुलिस उसे रोकने में नाकाम रही। काफी देर बाद पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ सकी।
4 of 6
नागरिकता कानून पर कानपुर में भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार के लिए थी तैयारी, शुक्रवार पड़ गया भारी
आईबी के इनपुट के बावजूद पुलिस शुक्रवार को बेफिक्र थी। पुलिस को आशंका थी कि रविवार को कई संगठन विरोध-प्रदर्शन करने के लिए उतरेंगे, जिसमें बवाल हो सकता है, लेकिन शुक्रवार को ही हिंसा शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
आईबी व लोकल इंटेलीजेंस के इनपुट में अंतर
आईबी व लोकल इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में अलग-अलग इनपुट था। शायद यही वजह है कि पुलिस हिंसा की आशंका को भांप नहीं पाई। हालांकि, जांच में पता चलेगा कि आखिर गलती कहां पर हुई।पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि बवाल कराने में कुछ बाहरी लोग भी शामिल हैं। अब उनके बारे में पता किया जा रहा है।
एस-10 फेल
शहर के मोहल्लों में क्या चल रहा है। माहौल क्या है और क्या कोई साजिश हो रही है। ये जानकारियां पुलिस को पहुंचाने के लिए एस-10 का गठन एसएसपी ने कराया था। पर, इतनी बड़ी हिंसा की साजिश रची गई और एस-10 सदस्यों के जरिये एक भी इनपुट पुलिस को नहीं मिला, इससे साबित होता है कि एस-10 पूरी तरह फेल है।
इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में हिंसा होने का इनपुट था। आला अधिकारियों से इस रिपोर्ट को साझा भी किया गया था। राजेश सिंह, एसपी इंटेलीजेंस
आईबी का इनपुट जुमे के दिन बवाल होने का था। पर, स्थानीय स्तर पर जो जानकारियां मिली थीं, उसमें रविवार को बवाल होने की आशंका जताई गई थी। लिहाजा, रविवार के लिए तैयारी की जा रही थी। हालांकि जुमे की नमाज के लिए भी सतर्कता थी। विजय त्रिपाठी, एसपी एलआईयू
रविवार को भीड़ इकट्ठा होने की जानकारी थी। जुमे की नमाज में अमूमन भीड़ होती है। इसको लेकर हर स्तर पर पुलिस अलर्ट थी। अनंत देव, एसएसपी