फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाई पहना मां ने भेजा था स्कूल, पिटाई के बाद उसी टाई से गला घाेंट बेरहमी से कर दी गई हत्या

Wed, 24 Jan 2018 01:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मासूम सलाेनी की गला घाेटकर हत्या
नाम सलाेनी उम्र 9 वर्ष। हर राेज की तरह साेमवार के द‌िन भी वाे सुबह उठी। मम्मी ने उसे नहला धुलाकर स्कूल जाने के ल‌िये तैयार क‌िया। स्कूल जायेगी। कुछ सीखेगी, खेलेगी, कूदेगी अाैर शाम हाेते ही घर अा जाएगी पर यह द‌िन कुछ अलग था। वह घर से स्कूल के ल‌िए न‌िकली ताे पर फ‌िर कभी वपास ना अाने के ल‌िए। पूरे घ्रर में काेहराम मच गया। दूसरे द‌िन मंगलवार हाईवे क‌िनारे उसके शव की सूचना म‌िली ताे माता-प‌िता के पैराें तले जमीन ख‌िसक गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

लापता बच्ची की टाई से गला घोंटकर हत्या 

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुल‌िस
मोहल्ला नया रामनगर निवासी उमेशचंद्र दीक्षित अपर जिला जज के पेशकार हैं। उमेश की 9 वर्षीय बेटी सलोनी घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी। सोमवार को सलोनी स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पिता उमेशचंद्र ने कोतवाली में अनहोनी की आशंका जताकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन

हाईवे पर मिला एडीजे के पेशकार की बेटी का शव

3 of 5
घटनास्थल पर पुल‌िस
मंगलवार की सुबह राहगीरों ने शहर के करमेर रोड स्थित नेशनल हाईवे से नीचे आने वाली सड़क के किनारे स्कूली ड्रेस पहने एक बच्ची का शव पड़ा देखा। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी फोर्स के साथ माैके पर पहुंच गए। शव के पास स्कूली बैग भी पड़ा था, जिसमें छात्रा का पहचान पत्र था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में एएसपी, सीओ सिटी व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। 

 

हत्या से पहले की गई मासूम की पिटाई 

4 of 5
सलाेनी की माैत की खबर सुन ब‌िलखती मां
फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। छात्रा के गले में टाई कसी हुई थी। गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी। सलोनी के पिता उमेंशचंद्र पहुंचे और मासूम बेटी का शव देखकर गश खाकर गिर पड़े। उमेशचंद्र ने पड़ोसी सुमित पुत्र नरेश दौंदेरिया, नरेश दौंदेरिया, मोहित पुत्र सुरेश, अक्षय व छोटू सोनी पर पुरानी रंजिश में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल से छुट्टी के वक्त लापता हुई थी

5 of 5
घटनास्थल पर म‌िला सलाेनी का बैग
फोरेंसिक सूत्रों की मानें तो हत्या से पहले मासूम सलोनी की पिटाई भी की गई है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एएसपी का कहना है कि सलोनी की हत्या गला घोंट कर की गई है। गुमशुदगी दर्ज होने के साथ ही पड़ोसियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया था। अब छात्रा की हत्या में किसका हाथ इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें