फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने दो गांवों के पांच घरों में खेली खून की होली, कुछ न कर सके चंद कदम दूर रहे एडीजी-एसएसपी

Wed, 24 Jan 2018 09:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
लखनऊ के काकोरी वारदात के महज दो दिन बाद ही डकैतों ने मलिहाबाद के दो गांवों के पांच घरों में धावा बोल दिया। डकैतों ने मुंशीगंज और सरावां में उस वक्त धावा बोल दिया जब महज 300 मीटर की दूरी पर मलिहाबाद चौराहे पर एडीजी जोन अभय प्रसाद कुमार, एसएसपी दीपक कुमार सड़क पर अफसरों की मीटिंग ले रहे थे। डकैत डेढ़ घंटे तक तांडव करते रहे। पूर्व प्रधान परमेश्वर के बेटे श्यामू को रॉड से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। डकैत तीन घरों से 20 लाख रुपये के जेवर-नकदी लूट ले गए। पुलिस ने उन्नाव के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पिछले 5 दिन में डकैतों ने 13 घरों में लूटपाट की और 2 की जान ले ली।

मुंशीगंज : दो घरों से 13 लाख नकदी जेवर लूट ले गए
सोमवार रात करीब पौने दो बजे डकैतों ने मुंशीगंज के कन्हैयालाल कनौजिया के मकान को निशाना बनाया। यहां पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक लाख रुपये के नकदी-जेवर समेट लिए। यहां से डकैत दीवार फांदकर पड़ोस में रहने वाले दयाराम कनौजिया के घर घुसे। विरोध पर दयाराम के मौसेरे भाई सागर पर रॉड व गैंती से हमला कर दिया। यहां से डकैतों ने 12 लाख के जेवर व नकदी समेट ली।
विज्ञापन

2 of 8
सरावां : युवक की जान ले ली, सात लाख समेटा
मुंशीगंज के बाद डकैत एक किमी दूर सरावां गांव पहुंचे और पूर्व प्रधान परमेश्वर के घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे श्यामू और पवन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों को लहूलुहान कर डकैतों ने सात लाख की नकदी-जेवर समेट लिए। बाद में श्यामू की मौत हो गई। इसके बाद चंद कदम दूर  छत्रपाल के घर पहुंचे। विरोध पर छत्रपाल के पैर में गोली मार दी। शोर सुन ग्राम प्रधान अवधेश ने  फायरिंग की तो लोग जाग गए। इसके बाद बदमाश भागकर बाग पहुंचे और ट्यूबवेल पर सो रहे लल्ला से लूटपाट की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों के जमा हो जाने पर डकैतों को भागना पड़ा। (सराया गांव के छत्रपाल यादव के डकैतों की गोलियों से घायल हो गए थे, उनकी छत पर खून के धबबे पड़े थे।)
विज्ञापन

3 of 8
दो डकैती व चोरी के तीन केस
वारदात की जानकारी पाकर अधिकारी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। एसएसपी ने बताया कि श्यामू के भाई पवन की तरफ से हत्यायुक्त डकैती तथा मुंशीगंज की मुन्नी की तहरीर पर डकैती व कन्हैया की ओर से चोरी के तीन केस दर्ज किए गए हैं।  

काली जैकेट और लोअर पहने थे बदमाश
लल्ला ने बताया कि बदमाशों ने चेहरा नहीं ढका था। एक छोटे कद का था, बाकी की सामान्य लंबाई थी। सभी सांवले रंग के थे और काली जैकेट और लोअर पहने हुए थे। एक बदमाश ने लाल रंग का स्वेटर पहना था, जो घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। (विलाप करते मृतक के परिवारीजन।)

4 of 8
महिलाबाद चौराहे पर मृतक श्यामू के परिवारीजन व ग्रामीण शव रखकर हरदोई, लखनऊ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
डकैतों के हमले में घायल हुईं महिलाएं।
विज्ञापन

6 of 8
घटना के बाद घर के बाहर जमा ग्रामीण।
विज्ञापन

7 of 8
डकैती के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन

8 of 8
लगातार हो रही वारदातों से नाराज मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द मामलों का खुलासा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें