कानपुर में पत्नी नमरा की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कोचिंग संचालक शहवान ने एक डायरी में कुछ ऐसे हालातों का जिक्र किया है, जिनसे आजिज आकर यह कदम उठाया। बता दें कि मोहम्मद शहवान ने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। इसके बाद कानपुर के काकादेव में हॉर्वर लिमिट और ग्लोबल लिनिट क्लासेज नाम से कोचिंग शुरू की थी। सहवान आईआईटी की तैयारी करने वालों को मैथ पढ़ाता था।
विज्ञापन
2 of 8
किचन की दीवार पर चिपकाया गया डाइट चार्ट
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बांगरमऊ निवासी सपा नेता शहंशाह खान की बेटी नमरा भी उसकी कोचिंग में पढ़ती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। मोहम्मद शहवान की पहली शादी बेकनगंज रेडीमेड मार्केट में रहने वाली समराना बेगम से 2007 में हुई थी। दो बच्चे अयान (9) और अंसरा (6) हैं। समराना ने बताया कि नमरा के प्रेम जाल में फंसने के बाद उसके और शहवान के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। शहवान अक्सर उससे झगड़ा करता था, तलाक मांगता था। इससे तंग आकर वह दोनों बच्चों को लेकर 2017 में मायके चली गई थी, तब से वहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
समराना के मुताबिक होली के पहले शहवान ने परिवार वालों के कहने पर बेटा भी ले लिया था। शहवान ने बेटे अयान को अपने माता-पिता के घर यशोदानगर में रखा है। गुजारा भत्ता के लिए शहवान से कोर्ट में मामला चल रहा है। बकौल समराना पिछले बुधवार को कोर्ट में तारीख थी, तब उसकी मुलाकात शहवान से हुई थी। मोहम्मद शहवान से जब निकाह हुआ था, तब वह बहुत साधारण था। स्मार्ट लड़की पाने के चक्कर में उसने सबकुछ बर्बाद कर लिया। यह कहते हुए पहली पत्नी समराना रो पड़ी।
4 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
भाई इरफान से कहा कि तुम लोग भी शहवान की बर्बादी के जिम्मेदार हो। जब वह नमरा को लेकर आता था, तब ऐतराज क्यों नहीं करते थे। तुम लोगों के बहकावे में आकर शहवान ने बेटा भी छीन लिया था। समराना ने बताया कि सोमवार को शहवान ने उसे फोन किया था। उसने बेटी अंसरा से बात की थी। अंसरा से कहा था कि मैं तुमको मिस करता हूं। आई लव यू बेटी। अंसरा ने भी आई लव यू पापा कहने के बाद फल और कुछ सामान लेकर आने को कहा था। शहवान ने जल्द आने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस को छानबीन में पता चला कि मोहम्मद शहवान काकादेव कोचिंग मंडी का जानामाना नाम है। पहले शहवान हॉर्वर लिमिट व ग्लोबल लिनिट नाम से खुद की कोचिंग चलाता था। इधर कुछ समय से हॉर्वर को बंद कर ग्लोबल लिनिट में पढ़ाने के साथ ही ओमेगा कोचिंग में भी क्लास लेता था।
विज्ञापन
6 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
मोहम्मद शहवान करोड़ों की संपत्ति का मालिक था। उसके पास नागेश्वर एंकलेव अपार्टमेंट में ही तीन फ्लैट थे। एक उसके, दूसरा उसके भाई इमरान और तीसरा पहली पत्नी समराना के नाम है। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि कई और फ्लैट सहवान ने यहां ले रखे हैं, लेकिन वो किसके नाम है, कोई नहीं जानता। उसके पास जगुआर, स्कोडा समेत तीन लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा भी काफी संपत्ति होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
7 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
फोरेंसिक टीम को मोहम्मद शहवान के घर के बाथरूम, वाशबेसिन के अलावा, उसकी जींस, बेड के गद्दे और चादर में ब्लड के निशान मिले हैं। हैलट में भी जांच के दौरान सहवान के दोनों हाथों में खून मिला है। एसपी पश्चिम के मुताबिक हत्या के बाद शहवान ने वाशबेसिन व बाथरूम में हाथ धोए। जींस भी बदली थी। इसके बाद उसने किचन में जाकर एक कप में जहरीला पदार्थ घोलकर पी लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त प्रेशर कूकर, बेड सीट, जींस समेत तमाम चीजें सुरक्षित रखी हैं।
मोहम्मद शहवान और नमरा खुद को फिट रखने के लिए जिम जाते थे। सुबह-शाम अपार्टमेंट में टहलते थे। दोनों डाइट चार्ट बनाकर खाना खाते थे। किचन में दोनों के नाम का अलग-अलग डाइट चार्ज भी चिपका हुआ पुलिस को मिला है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस को मिली डायरी में लिखा है कि वह(नमरा) दिनभर खुद सोती है। जब वे सोते हैं तो उसे नोचती है। गंदी-गंदी गालियां देती है। ऐसे में मन करता है, खुद मर जाओ या कहीं भाग जाओ। इस बात को पढ़कर पुलिस का कहना है कि शायद ये वाक्य वारदात के पहले के हैं।