फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का चित्रकूट दौरा: अधिकारियों को दी हिदायत, बोले- इन चीजों की बिक्री पर सख्ती से लगाएं रोक

Sat, 14 Sep 2019 01:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट में शनिवार को सीएम योगी पहुंचे। यहां उन्होंने कामत नाथ में माथा टेका और प्राचीन मुखारविंद में पूजा-आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मण पहाड़ी में रोप वे का उद्घाटन किया। साथ ही लक्ष्मण पहाड़ी के दर्शन किए।
विज्ञापन

2 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कामदगिरि में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और महिलाओं को जूट के थैले बांटे। यहां सीएम ने स्वच्छता ही देश सेवा का संदेश देते हुए लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

3 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने अधिकारियों को परिक्रमा मार्ग से सभी होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया। सख्त हिदायत दी कि दोबारा होर्डिंग न लगवाई जाएं। 

4 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में होर्डिंग, बीड़ी, सिगरेट, शराब की बिक्री पर रोक लगाएं और परिक्रमा पथ को साफ व स्वच्छ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यहां भरत मिलाप मंदिर के भी दर्शन किए। कामदगिरि परिक्रमा पूरी की। इसके बाद जिला अस्पताल चित्रकूट का निरीक्षण करने के बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें