फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने यूपी की इस सीट पर खेला दांव, 25 साल की करिश्मा ठाकुर को दिया टिकट

Sat, 14 Sep 2019 12:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
गोविंद नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जैसा संभावित था, वैसा ही हुआ। कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी  ने युवा चेहरे पर दांव लगाते हुए करिश्मा ठाकुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। करिश्मा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय महासचिव हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका गांधी के साथ करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
पार्टी में पुराने नेताओं के इंकार पर उन्हें टिकट मिलना तय माना जा रहा था। करिश्मा को जन्म से ही राजनीतिक माहौल मिला। उनके पिता राजेश सिंह क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर सरसौल विधानसभा और बसपा के टिकट पर कन्नौज सीट से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा ठाकुर एक प्रदर्शन के दौरान - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा ने 2013 में एनएसयूआई के समर्थन से दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ा। एनएसयूआई की इकलौती विजेता प्रत्याशी के रूप में वह महासचिव चुनी गईं। वह छह साल तक दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति में सक्रिय रहीं। इस दौरान उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की। छात्र राजनीति के बाद मुख्यधारा की राजनीति में यह उनका पहला कदम होगा।

 

4 of 6
करिश्मा ठाकुर कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय नेताओं से पहचान, पुराने नेताओं के इंकार का मिला फायदा
दिल्ली में सक्रियता और शहर के दिग्गज नेताओं के इंकार का फायदा 25 साल की करिश्मा को मिला। करिश्मा को पहली बार छात्रसंघ चुनाव का टिकट देने वाले रोहित चौधरी वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी हैं। 10 सितंबर को गोविंद नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की दावेदारी परखने एमएलसी अजय कुमार के साथ रोहित चौधरी भी शहर आए थे। करिश्मा ने पूरी जोरदारी के साथ अपनी दावेदारी ठोकी थी। दूसरी ओर, गोविंद नगर विधानसभा से मजबूत दावेदार अजय कपूर, डा. शैलेंद्र दीक्षित समेत अन्य नेताओं के चुनाव लड़ने से मना करने के कारण करिश्मा की राह आसान हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
गोविंद नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जीत का पूरा विश्वास
टिकट मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा ने कहा कि पार्टी और प्रियंका गांधी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश होगी। पार्टी ने युवा और महिला को टिकट दिया है। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण सबसे ज्यादा युवा और महिलाएं ही परेशान हैं। यह चुनाव न तो सरकार बनाने के लिए है न गिराने के लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंद नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में जनता अपना विधायक चुनेगी और वह अपने बीच के व्यक्ति को प्राथमिकता देगी। जनता सत्यदेव पचौरी जैसे व्यक्ति को नहीं चुनेंगी जो अपने पूरे कार्यकाल में क्षेत्रवासियों के बीच ही नहीं आया। मुझे अपनी जीत पर पूरा विश्वास है। शनिवार को प्रियंका गांधी ने दिल्ली में बैठक बुलाई है। उसमें आगे की रणनीति तय होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें