फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की कंपनी बनाएं, आपके पास है ये सुनहरा मौका- जानें स्टार्टअप टिप्स

Sat, 04 Nov 2017 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यंग एंटरप्रिन्योर के लिए अमर उजाला लेकर आया एक सुनहरा मौका, खुद की कंपनी बनाने का, जानिए कैसे....

अगर आप खुद की कंपनी शुरू करना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। दुनियाभर में एंटरप्रिन्योरशिप (उद्यमिता) को बढ़ावा देने वाला वैश्विक संस्थान दि इंडस एंटरप्रिन्योरशिप (टाई) और आईआईटी के सिंडिकेट बैंक एंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) के साथ मिलकर अमर उजाला ‘उत्थान : अ स्टार्टअप’ निर्माण कार्यक्रम करने जा रहा है। इसमें देश के बड़े विशेषज्ञ स्टार्टअप के लिए आइडिया तैयार करना बताएंगे। यह भी बताएंगे कि कंपनी शुरू करने के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। कहां से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

एक कदम सफलता की ओर

2 of 5
डेमो पिक
कार्यक्रम आठ नवंबर को कानपुर रूमा स्थित केआईटी में होगा। अगर आप इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो केआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट kit.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन से लेकर कार्यक्रम का हिस्सा बनने तक कहीं भी कोई शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप दि इंडस एंटरप्रिन्योर की अंकिता द्विवेदी से मोबाइल नंबर 08303774123 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

देशभर के कई बड़े उद्यमी अपनी सफलता की कहानी भी बताएंगे

3 of 5
डेमो पिक
कौन बन सकता है कार्यक्रम का हिस्सा
- 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं।
- किसी भी संकाय से स्नातक और परास्नातक कर रहे छात्र।
- स्टार्टअप शुरू कर चुके युवा जिनकी कंपनी पांच साल से पुरानी न हो।
- स्टार्टअप शुरू करने की चाहत रखने वाला कोई भी शख्स।
   

अगर आईडीया अच्छा लगा तो, आपको आर्थिक मदद मिल सकती है

4 of 5
डेमो पिक
कार्यक्रम का हिस्सा बनने से मिलेगा फायदा
कार्यक्रम में आने से आपको स्टार्टअप की बारीकियां समझ में आ जाएंगी। पहले चरण के तहत आपको स्टार्टअप की हर एक जानकारी दी जाएगी और फिर दूसरे चरण में मेगा इवेंट होगा। इसमें आपको दुनियाभर के कई बड़े मेंटर, इनवेस्टर और कंपनियों से सीधे रूबरू कराया जाएगा। जो आपको कंपनी शुरू करने के लिए आर्थिक से लेकर मेंटरशिप तक देने की मदद देंगे। इसके अलावा बेस्ट आइडिया को आईआईटी के इंक्यूबेशन सेंटर में कंपनी शुरू करने के लिए भी सहायता दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने अनुभव साझा करेंगे उद्यमी

5 of 5
डेमो पिक
उद्यमी बताएंगे सफलता की कहानी
कार्यक्रम में देशभर के कई बड़े उद्यमी अपनी सफलता की कहानी भी बताएंगे। वह अपने अनुभव साझा करेंगे और छात्रों को बताएंगे कि आखिर कंपनी शुरू करने में उन्हें कहां-कहां समस्याएं हुई और उन्होंने उसका कैसे निस्तारण किया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें