फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता महिला की मिली लाश: खेत में पड़ा था हाथ बंधा शव, गले में थे साड़ी के निशान, जानें पूरा मामला

Sat, 11 Feb 2023 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 5
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली अनुसूचित जाति की महिला का शव दो दिन बाद गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ साड़ी से बंधे पाए गए। गले में साड़ी के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

फील्ड यूनिट ने घटना स्थल की जांच की। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई और शव खेत में फेंक दिया गया। थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव निवासी सुशीला (35) पत्नी जय कुमार वर्मा बुधवार की देर शाम शौच करने घर से निकली थी।

उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में सूचना दी थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को दोपहर गांव के कल्लू प्रजापति के सरसों के खेत में महिला का शव पड़ा पाया गया। कल्लू ने ग्राम प्रधान को सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 5
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस समेत एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। साथ ही, लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 5
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
मृतका की सास रामप्यारी ने बताया कि मृतका सुशीला बुधवार की देर शाम शौच के लिए गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी थी। मृतका का पति जयकुमार वर्मा अहमदाबाद में मजदूरी करता है। वह छह माह पहले घर से गया है। घर में मृतका की सास व तीन बेटियां रहतीं हैं।

4 of 5
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
एसपी अभिनंदन ने बताया कि मृतका का घर घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसके गले में साड़ी के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
banda murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म की आशंका
जिस हालत में महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। उसमें ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हत्या किसी अन्य जगह की गई है। बाद में उसे यहां फेंका गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतका का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें