फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: खुदकुशी से पहले युवक प्रेमिका से कर रहा था बात, पिता बोले- पुल से कूदता..तो बिखर जाता शव

Fri, 10 Feb 2023 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
1 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में आईटीआई व स्नातक छात्र के शव का गुरुवार को दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। छात्र ने बुधवार को दोपहर केन नदी पुल के सेल्फी प्वाइंट से कूदकर जान दे दी थी। इस घटना के दूसरे दिन पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

उनका कहना है कि अगर वह पुल से कूदता, तो उसका शव बिखर जाता। किसी ने धक्का देकर गिराया होगा। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

अतर्रा थाना क्षेत्र के नहर कोठी सिंचाई कालोनी निवासी मोहसिन खां (18) पुत्र शमशेर खां बुधवार को सुबह आठ बजे अपनी मां नाजनी से यह कहकर कि वह अतर्रा डिग्री कॉलेज अतर्रा जा रहा है, निकला था। वह  दो अन्य दोस्तों के साथ बांदा आया।
विज्ञापन

2 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
यहां बुधवार को दोपहर उसने मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी क्षेत्र के केन रेल पुल के सेल्फी प्वाइंट से कूदकर जान दे दी थी। इस घटना को पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। उधर, घटना के दूसरे दिन शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस में पिता शमशेर खां ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा पुत्र सुहेल खां भागलपुर (बिहार) में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। दूसरे नंबर का पुत्र मुबीन खां बाइक मिस्त्री है। मृतक मोहसिन पढ़ाई में होशियार था।

4 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रेम प्रसंग को नकारते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उसके साथ दो अन्य दोस्त थे। वह घटना के विषय में जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका मानना है कि अगर उनका पुत्र पुल से कूदता तो उसका शव बिखर जाता।
विज्ञापन

5 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वह कार्रवाई करेंगे। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक की जांच में प्रेमप्रसंग ही निकलकर सामने आ रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
फोटो शूट करने के दौरान हुई थी बात
थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति का कहना है कि हिरासत में लिए गए दो दोस्तों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि घटना के समय फोटो शूट करने के दौरान मृतक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। उसके पास मोबाइल में प्रेमिका ने हाथ काटकर जख्मी करने का वीडियो भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
banda suicide case - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले बड़े भाई से फोन पर की थी बात
पिता शमशेर ने बताया कि घटना से पहले मृतक मोहसिन ने अपने बड़े भाई सुहेल से मोबाइल फोन पर भी बात की थी। मृतक फोन पर रो रहा था। इसके बाद फोन कट गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें