उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन गांव से 100 मीटर की दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को तड़के हुए हादसे के पीछे ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस भी झपकी लगने की बात की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह 4:15 बजे सवारियों से भरी लखनऊ से दिल्ली जा रही आजमगढ़ डिपो की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर मक्का से लदे ट्रक से टकरा गई। इससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर सबसे पहले एरवाकटरा थाने में तैनात एसआई एसएन भारद्वाज 4:45 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक्सप्रेस वे पर तैनात एंबुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी लगने पर सौरिख (कन्नौज) थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बस से बाहर निकाला। इनमें से एक यात्री की सौरिख अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी सभी घायलों को सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एरवाकटरा थाने में तैनात एसआई एसएन भारद्वाज ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। इसलिए हादसा कैसे हुआ इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है।
4 of 5
घायल को उपचार के लिए ले जाते सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पुलिस ने एक्सप्रेस वे के रास्ते को ब्लॉक कर दिया। जिससे जाम जैसी स्थिति बनी रही। बाद में क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को रास्ते से हटाया गया। तकरीबन एक घंटे तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ठप रहा। जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
थाना क्षेत्र के उमरैन गांव से 100 मीटर की दूरी पर हादसा होने की वजह से वहां गांव के लोग भी पहुंच गए और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की। बस के अंदर चीख पुकार मची हुई थी। किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला गया।