फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद को नशे का इंजेक्शन लगाया, फिर सिगरेट पी रहे फैजान का रेता था गला; डबल मर्डर के 'कातिल' का कबूलनामा

Mon, 19 Jan 2026 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में अवैध संबंध के शक में दोस्त और भाभी की हत्या व बहन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि खुद को नशे का इंजेक्शन लगाया और सिगरेट पी रहे फैजान का चाकू से गला रेता था। दिलदार ने फैजान से ही नशे का इंजेक्शन मंगवाया था।
विज्ञापन
1 of 12
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फतेहपुर में अवैध संबंध के शक में दोस्त और भाभी की हत्या व बहन पर जानलेवा हमला करने वाले दिलदार कुरैशी का क्राइम सीन पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। उसने बड़ी बेरहमी से फैजान का गला काटा था। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी अंतर्गत चौधराना मोहल्ले के दिलदार कुरैशी के किए कृत्य को लोग वर्षों भूल नहीं पाएंगे।

तीन दिन बाद भी वारदात की हर जुबां पर चर्चा रही। पुलिस के मुताबिक क्राइम सीन में सामने आया कि दिलदार नशे के इंजेक्शन खुद को लगाता था। पुलिस को एक गोकशी के मामले में दिलदार और उसके भाइयों की तलाश थी।
 
विज्ञापन

2 of 12
आरोपी दिलदार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे की पूर्ति के लिए फैजान को मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन खरीदने भेजा था। दोनों को क्रिकेट खेलने जाना था। रास्ते में फैजान को भेजकर दिलदार ने नशे का इंजेक्शन मंगवाया था।

 
विज्ञापन

3 of 12
फैजान कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान ने खुद के लिए सिगरेट खरीदी थी। जंगल जाते वक्त करबला के पास ही दोनों रुके थे। फैजान आराम से बैठकर सिगरेट पीने लगा। दिलदार ने बगल में ही बैठकर इंजेक्शन की डोज ली। 

4 of 12
घटनास्थल पर फैजान के चाचा से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में होने के बाद दिलदार उठा और पास में बैठे फैजान का गला पीछे से घूमकर रेत डाला। इसके बाद फैजान की छाती पर चढ़कर उसने चाकू को गले की गहराई तक घुसाया और फिर घर पहुंचा था।

 
विज्ञापन

5 of 12
फैजान की हत्या के बाद घटनास्थल पर सबूत जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घायल मन्नू के हैलट में दर्ज किए बयान
भाई दिलदार के हमले में घायल मन्नू की हालत कानपुर हैलट में नाजुक बनी है। थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रविवार को मन्नू के बयान दर्ज करने हैलट पहुंचे। डॉक्टर की अनुमति बाद पीड़िता से घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मन्नू की हालत अभी भी गंभीर बनी है लेकिन वह होश में है। पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। घायल पीड़िता मन्नू का बयान मामले की जांच में अहम है। वह घटना की गवाह है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
अस्पताल में भर्ती घायल छोटी बहन मन्नू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नू के लिए दुआ कर रहे ग्रामीण
कस्बे के लोग घटना में बची मन्नू की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। मस्जिदों में दुआओं का सिलसिला जारी है। घटना के बाद भय और तनाव के माहौल से ग्रामीण धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या की ओर लौटने लगे हैं। कस्बे में रविवार को बाजार खुला रहा।
विज्ञापन

7 of 12
जिकरा के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध संबंध में दोस्त और भाभी का कत्ल, बहन को अधमरा किया
फतेहपुर में घर में करीब तीन माह पहले दोस्त और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद युवक ने दोनों को समझाया। दोनों नहीं माने तो वह शुक्रवार को दोस्त को बहाने से जंगल ले गया। वहां दोस्त की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। खून से सना चाकू लेकर घर पहुंचा और भाभी के पेट में छह सेकंड में आठ वार कर उनका भी कत्ल कर दिया। बचाने दौड़ी छोटी बहन को भी चाकू से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की बात कबूल की। सूचना पर एसपी, एएसपी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
 

8 of 12
घटनास्थल पर आरोपी दिलदार के घर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैजान की हत्या के बाद घर में खाना खाया... फिर बहन पर किया हमला
हत्यारोपी दिलदार ने फैजान की हत्या के बाद घर पहुंचने के बाद घर में खाना खाया था। इसके बाद भाभी पर हमला किया। बीच-बचाव में बड़ी बहन बबली के हाथ में चाकू लगा और उसकी अंगुलियों में गंभीर चोट आई। परिजन ने बताया कि फैजान की हत्या के बाद दिलदार घर पहुंचा। उस समय किसी को कुछ मालूम नहीं था। परिवार के लोग छत पर थे। वह छत पर पहुंचा। यहां मां, बड़ी बहन बबली, भाभी जिकरा व बहन मन्नू के साथ खाना खाया। खाने के बाद मन्नू को नीचे पानी लेने भेजा।

 

9 of 12
फैजान के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के पीछे-पीछे वह भी पहुंचा। किचन के पास ही मन्नू पर हमला किया। चीख सुनकर छत से भाभी और बबली दौड़कर पहुंचीं। तभी भाभी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतरा दिया। बहन बबली ने चाकू पकड़ा लिया। दिलदार ने झटके से चाकू खींचा और बबली की नौ अंगुलियों में चोट आ गई। इसी बीच बबली की 10 वर्षीय बेटी ने गेट खोलकर मोहल्ले के लोगों को मदद के लिए बुलाया। भीड़ आती देखकर बाइक लेकर सीधे हसवा चौकी पंहुचा था।

10 of 12
घायल छोटी बहन मन्नू को लेकर जाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण बोले...दिलों को दहलाने वाला निकला दिलदार
हसवा कस्बे में डबल मर्डर के बाद तनाव को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी कस्बे में तैनात की गई। बाजार बंद रहा। हालांकि लोग अपने-अपने घरों के बाहर हत्याकांड की चर्चा करते दिखे। ग्रामीण बोले कि दिलों को दहलाने वाला दिलदार निकला। उसने सारे रिश्ते एक झटके में खत्म कर दिए। देर शाम पहुंचे दोनों के शवों को अलग-अलग स्थानों पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
 

11 of 12
इंस्टाग्राम पर दिलदार के साथ फैजान की फोटो - फोटो : amar ujala
शनिवार को दिलदार के घर के दरवाजे बंद दिखे। फैजान के शव को देर शाम हजिरा बाबा मजार के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिकरा के शव को मायके पक्ष के लोग पीरनपुर स्थित कब्रिस्तान ले गए। फैजान के जनाजे के इंतजार में घर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी स्थितियों पर नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन

12 of 12
मार्चुरी हाउस में जिकरा परवीन की मां व परिजन - फोटो : amar ujala
जिकरा की मां ने दिलदार को फांसी देने की मांग
जिकरा की मां महरूननिशां ने बताया कि दिलदार को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसकी बेटी की तीन मासूम बेटियां अनाथ हो गई हैं। एक बेटी दुधमुही है। करीब छह माह पहले बेटी से दिलदार का विवाद हुआ था। इसके अलावा कभी भी विवाद नहीं हुआ। बेटी से शुक्रवार दोपहर 11 बजे बातचीत हुई थी। उसे पीरनपुर नजबदुद्दीन शाह बाबा के शुक्रवार शाम होने वाले उर्स में शामिल होने आना था। इसके पहले ही घटना हो गई। उसकी बेटी पर दिलदार ने गलत आरोप लगाया है। वह तीन बेटियों की मां थी। कभी ऐसा नहीं कर सकती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या की धारदार हथियार से पुष्टि हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें