फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई मेरे भाई का सिर ढूंढकर ला दो: मोर्चरी में रखी सिर कटी लाश को देख चीख पड़ी बहन, कपड़े और हाथ देख लगी बिलखने

Thu, 15 Sep 2022 09:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
झांसी में पांच दिन से घर से गायब युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, जिसे सदर बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात में मोर्चरी में रखवा दिया था। उधर, युवक की तलाश में जुटे परिजनों में उसकी बहन बुधवार को मोर्चरी में पहुंची। जहां रखे शव को देख युवती चीख पड़ी। बोली, यह तो उसका भाई है। हाथ और कपड़ों से उसने युवक के शव की पहचान की। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों से युवती बार बार कह रही थी...उसके भाई का कोई सिर तो ढूंढकर ला दो। पुलिस ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। शव से सिर गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खिरकपट्टी निवासी मुन्नालाल का पुत्र सुरेंद्र पाल (35) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। वह शुक्रवार को घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने काफी तलाश की, परंतु पता नहीं चला।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार को एक शव झांसी में प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। लाश का सिर गायब था, पुलिस के हाथ केवल धड़ ही लगा था। तमाम कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लावारिस में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं घर से गायब सुरेंद्र की तलाश में भटक रहे परिवार वालों को जब पता चला कि पुलिस ने कोई शव बरामद किया है तो उसकी बहन रीता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। शव देखते ही वह अपने भाई को पहचान गई। उसकी चीख निकल पड़ी। साथ गए लोगों ने मुश्किल से उसे संभाला।
विज्ञापन

3 of 4
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala
बहन ने बताया कि उसके भाई की शादी हो चुकी है। उसके पांच साल का एक बेटा लाडो भी है। पत्नी तीन साल से भाई के साथ नहीं रह रही थी। वह मायके में रहती थी। भाई ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इस पर बहन ने अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर सुदीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घटना की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें