ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ और जिले के सपा व बसपा के शीर्ष नेताओं पर छह वर्ष से दुष्कर्म कर शोषण किए जाने के आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि उसने बहुत सहा है...छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म होता रहा। उसके अपनों ने ही उसका शोषण किया और दूसरों से भी करवाते रहे। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह जब भी इसका विरोध करती थी। पापा उसे बहुत पीटते थे और मां को मारने की धमकी देते थे। उधर, मामले में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के नाम आने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। कोई इस घटना को सही बत रहा है तो कोई इसे परिवार में अनब का मामला बता रहा है। वहीं कई लोग दिन भर नामों की पुष्टि करने में लगे रहे कि कौन-कौन सी पार्टी के नेता या अन्य लोग इसमें शामिल हैं। हालांकि किशोरी के मोहल्ले के आसपास के लोग दबी जुबान से यह भी बता रहे हैं कि किशोरी ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी, लेकिन परिजनों के राजनीतिक लोगों से जुड़े होने की बात भी की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 6
अस्पताल में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पापा मेरी मां को कर देते थे बेहोश
किशोरी ने पुलिस को यह भी बताया कि शोषण का यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुका। वह जब स्कूल से घर आती थी तो उसकी मम्मी उसे बेहोश मिलती थीं। उसके साथ गलत काम होने लगा था। एक दिन वह रोते-रोते नीचे गई और पापा से पूछा कि उसके साथ क्या हुआ था, तो उन्होंने उसे यह सब रोज करने को कहा। रोज नए लोग आते और उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यह सब बहुत दिनों तक चलता रहा। एक दिन एक लड़का आया और उसने भी दुष्कर्म किया और जब वह होश में आई तो उसने उसे प्लास्टिक का मंगलसूत्र और गले में माला पहना दी। जब उसने पूछा कि ये क्या है तो उसके पापा चिल्लाने लगे कि ज्यादा सवाल जवाब नहीं करना है।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कई बड़े नेता आने लगे, पापा नशीली दवाएं मंगाते थे
किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक दिन सपा का एक बड़ा नेता आया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पापा तिलक यादव, राजू यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन जोझिया, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार और कोमलकांत सिंघई बुलाते थे। किशोरी का कहना है कि इसमें कोमलकांत सिंघई जयपुर हिंडोन सिटी का है, ये सारी दवाइयां लाता था, जिसे उसने एक बार पापा को नशीली दवाएं देते हुए देख लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
मंझले ताऊ और चचेरे भाई ने भी नहीं बख्शा, दीदी ने कहा तो चुप करा दिया
कुछ दिनों बाद उसके मंझले ताऊ एवं उनकी लड़की उसके घर आए और उसे कुछ दिन के लिए अपने घर ले गए, जहां एक दिन रात मंझले ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी ने कुछ नहीं कहा। फिर अगले दिन बड़े ताऊ के लड़के ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने दीदी से बोला तो उसे चुप करा दिया गया। थोड़ी दूर ही दादी का घर था वह वहां रुकने गई तो वहां उसके तीन चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह जल्दी अपने घर चली गई।
ललितपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : सोशल मीडिया
दो वर्ष पूर्व सेक्स रैकेट कांड में भी आ चुका एक आरोपी का नाम
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आ रहे नामों में एक आरोपी का नाम तीन वर्ष पूर्व एक चर्चित सेक्स रैकेट कांड में भी शामिल था। इस मामले में उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट की गई थी, लेकिन बाद में साक्ष्य के अभाव में न्यायालय से उसे बरी कर दिया था, जबकि अन्य लोगों को सजा सुनाई गई थी, लेकिन अब फिर से उसका नाम इस मामले में आया है।