फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां का सनसनीखेज खुलासा: 'बेटी के चक्कर में 13 माह के बेटे की नहीं कर पा रही थी देखभाल, इसलिए उसे मारा'

Tue, 17 Jan 2023 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
1 of 5
मां ने ही दो माह की दुधमुंही बच्ची को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
झांसी के पूछ के बावई रोड के पास नई बस्ती में नाले से बरामद हुई दो माह की बच्ची को उसकी मां रिजवाना ने ही नाले में फेंक कर मार डाला था। पुलिस
पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। रिजवाना ने पुलिस को बताया कि बेटी होने से वह दुखी थी। देखभाल करने में उसे परेशानी होती थी। इस वजह से
उसने बेटी को नाले में फेंक दिया। सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक बच्ची का शव जिस जगह से बरामद हुआ वहां बाहरी आदमी के आने की गुंजाइश नहीं थी। इस वजह से पहला शक परिवार के लोगों पर था। पुलिस ने पिता नसीम और उसकी मां रिजवाना से पूछताछ शुरू की। इसमें रिजवाना टूट गई। उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि बच्ची के पैदा होने के बाद से वह दुखी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
jhansi murder case - फोटो : अमर उजाला
13 माह का बेटा रियाज है। बेटी हो जाने से वह उसकी देखभाल नहीं कर पाती थी। रविवार दोपहर को जब सभी घर से बाहर चले गए तब उसने चुपचाप रिया को उठाकर घर के पीछे के नाले में फेंक दिया। कुछ देर बाद आकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी को शक न हो इसके लिए रिजवाना ने सबसे पहले जानवर के लेकर जाने की बात पुलिस को बताई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि घर से गायब हुई दो माह की बच्ची रिया का शव घर के पीछे बने नाले से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मां ने वन बिलार अथवा अन्य कोई छोटा मांसभक्षी जानवर के उठाकर ले जाने की आशंका जताई थी लेकिन, सोमवार दोपहर बच्ची का शव नाले के भीतर मिला। 

 

4 of 5
jhansi murder case - फोटो : अमर उजाला
नाले के भीतर जिस तरह से बच्ची का शव बरामद हुआ, उससे जानवर के उठाए जाने की संभावना कम थी। ऐसे में पुलिस को बच्ची के करीबियों पर शक हुआ। 
पड़ोसियों का कहना है कि बच्ची के पिता नसीम और उसकी मां रिजवाना का निकाह करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। दोनों का यह दूसरा विवाह है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhansi murder case - फोटो : अमर उजाला
मां रिजवाना जालौन के थाना कोटरा के ग्राम सैदनगर की रहने वाली है। उसने पहले उरई में निकाह किया था। उससे अलग होने के बाद नसीम से निकाह किया। वहीं, नसीम की पत्नी अनबन होने से उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से नसीम अकेले रहता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें