फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: सरकार उड़ा रही संविधान की धज्जियां, तीन माह में पेट्रो कंपनियों को 600 गुना फायदा

Wed, 15 Dec 2021 07:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर दौरे के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता को धोखा दिया है। सरकार के दावे और विज्ञापन झूठे हैं। सूचना मिल रही है कि तीन माह में डीजल और पेट्रोल कंपनियों को 600 गुना फायदा हुआ है।

वह बुधवार को विजय रथ यात्रा लेकर निकलने से पहले नगर के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि जनता परेशान है। सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर जनता का पैसा निकालकर अमीरों की जेब क्यों भरी जा रही है। सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। इस सरकार के शासन में सरकारी संपत्तियों और संस्थाओं तक को बेचा जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा को हार नजदीक दिखाई देगी, वैसे-वैसे उनके बड़े नेता दिखाई देने लगेंगे। दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है। यही कारण है कि समाजवादी विजय रथ यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। कहा कि उम्मीद है कि आने वाले समय में परिवर्तन होगा और खुशहाली आएगी।
विज्ञापन

2 of 5
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नहीं लगता है कि पूरी दुनिया में कहीं किसानों को कुचल दिया गया हो। कहा कि किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। हालांकि जांच में सब चीजें सामने आ रही हैं। साजिश में गृह राज्यमंत्री का नाम सामने आ रहा है, इसलिए सरकार को उन्हें तत्काल बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी विजय रथ यात्रा के दौरान बदलापुर में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ठोको राज चलाना चाहती है। खुलेआम एनकाउंटर किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर जौनपुर और गोरखपुर की घटनाओं को लिया जा सकता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

4 of 5
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया। बहुत दु:ख और तकलीफें दी हैं। डबल इंजन की सरकार ने जनता को निराश किया है। जनता से भेदभाव किया है। गरीबों का खर्च नहीं चल पा रहा है। अब लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं। भाजपा की सभाएं सरकारी होती हैं, लेकिन हमारी सभा में जनता अपना पैसा खर्च करके आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि  लाल टोपी पर  कहा कि यह रंग भावनाओं का है। भाजपा बताए कि क्या यह लाल टोपी आतंकवादियों की है। उन्हें तो अब इस रंग से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी महिलाओं और युवाओं को साथ लेकर कार्य कर रही है। दावा किया कि घोषणा पत्र सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें