अब तक आपने एक से बढ़कर एक शादी के कार्ड देखें होंगे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान और ऐसे ही कई संदेश लिखे शादी कार्ड अब पुराने हो चुके। यूपी के जौनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी का कार्ड ही समाजवादी पार्टी को समर्पित कर दिया है। कार्ड में शादी के विवरण के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों को भी तस्वीर के साथ स्थान दिया गया है।
सोशल मीडिया में यह कार्ड वायरल हो रहा है। इसकी हर ओर चर्चा है। बहरहाल शादी एक दिसंबर को है और कार्ड बांटना शुरू हो गया है। जौनपुर जिले के महराजगंज विकासखंड के मीरापुर केवल निवासी अशोक कुमार यादव की बेटी की शादी एक दिसंबर को होनी है।
अशोक कुमार ने शादी के कार्ड पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो के साथ पूर्व विधायक बदलापुर ओमप्रकाश दुबे और सपा नेता व पूर्व प्रधान रामजतन यादव की तस्वीर भी छपवाई है। कार्ड पर काम बोलता है टैग लाइन से सपा की उपलब्धियां भी फोटो सहित छपी हैं।