फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में सपा विजय यात्रा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अखिलेश ने चलाए सियासी तीर, कहा- जनता करेगी बुल और बुलडोजर का सफाया

Thu, 18 Nov 2021 10:54 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 9
गाजीपुर में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की। गाजीपुर के पखनपुरा से शुरू हुई यात्रा मऊ और आजमगढ़ होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पखनपुरा में विजय यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला। जमकर सियासी तीर चलाए। 

कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी पार्टी की देन है। हमने इस एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का सपना देखा था। भाजपा सरकार ने हमारे शुरू किये कार्यों को पूरा करने में ही पांच साल बिता दिया। यह अभी अधूरा बना है। हमारी सरकार बननी तो इस एक्सप्रेस-वे को और सुंदर बनाते हुए इसे बलिया और बिहार से जोड़ेंगे।



सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने नौजवानों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। चुनाव से पहले रोजगार, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और इलाज देने का वादा किया था लेकिन सभी सपनों को तोड़ दिया। हमारी सरकार बनी तो रोजगार, अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे।इस प्रदेश में बुल और बुलडोजर चल रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि बताओ, बुल और बुलडोजर का चुनाव में सफाया करोगे कि नहीं करोगे। 
विज्ञापन

2 of 9
समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
जनसभा में भीड़ को देख गदगद नजर आए अखिलेश ने कहा कि यहां पर जितना लाल, पीला, नीला और हरा रंग दिखाई दे रहा है, उतना ही लखनऊ और दिल्ली में बैठे लोग लाल-पीले हो रहे होंगे। यह रंग एक तरह से इंद्रधनुष की छटा बिखेर रहा है। हम सभी रंगों को लेकर चलने वाले हैं। एक रंग वाले क्या देखेंगे और क्या सुनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 9
समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
 जनसभा में भीड़ को देख गदगद नजर आए अखिलेश ने कहा कि यहां पर जितना लाल, पीला, नीला और हरा रंग दिखाई दे रहा है, उतना ही लखनऊ और दिल्ली में बैठे लोग लाल-पीले हो रहे होंगे। यह रंग एक तरह से इंद्रधनुष की छटा बिखेर रहा है। हम सभी रंगों को लेकर चलने वाले हैं। एक रंग वाले क्या देखेंगे और क्या सुनेंगे। 

4 of 9
समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने ने कहा कि आज डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से जनता कराह रही है। भाजपा ने सरकार बनाने से पहले वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले किसान और गरीब हवाई जहाज में जाएंगे, लेकिन आज किसान और गरीब की गाड़ियां नहीं चल रही है। उनकी मोटरसाइकिलें नहीं चल रही हैं। खाद नहीं मिल रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
समाजवादी विजय यात्रा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गाजीपुर में गंगा और गोमती का संगम है। समाजवादी गंगा जमुनी तहजीब को मानते हैं और उस संस्कृति पर चलती हैं। इसी संस्कृति पर देश चलता है, लेकिन आज समाज में नफरत पैदा कर तोड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि जनता जिसे 2022 में पैदल करेगी। वह अभी पैदल हो गया है। कोई चल रहा था चार पहिये की गाड़ी में और कोई चल रहा था पैदल-पैदल। अभी तो जनता को पैदल करना है। उससे पहले ही पैदल हो गए। 
विज्ञापन

6 of 9
समाजवादी विजय यात्रा का आगाज - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव चौथी विजय यात्रा शुरू करने के लिए पखनपुरा में तय समय से दो घंटे विलंब से पहुंचे। प्रोटोकॉल के अनुसार उनका 11:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल में पखनपुरा स्थित हेलीपैड पर लैंड करना था लेकिन वे 1.10 बजे पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान भी थे।
विज्ञापन

7 of 9
समाजवादी विजय रथ यात्रा का आगाज - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के शोरगुल में अखिलेश यादव का संबोधन लोगों को सुनाई नहीं दे रहा था। इसकी जानकारी हुई तो अखिलेश रथ को 30 मीटर आगे बढ़ाकर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंच के पास गये। जहां से  माइक लेकर एक बार फिर जनता को संबोधित किया। सांस्कृतिक मंच पर बिरहा एवं लोकगीत गायक और गायिकाएं मौजूद रहीं। गाजीपुर से निकली रथ यात्रा आठ जनपदों से होते हुए लखनऊ तक जाएगी। 

8 of 9
समाजवादी विजय यात्रा का आगाज - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया अखिलेश यादव और सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर को एक साथ पाकर दोनों बड़े नेताओं के समर्थक और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। दोनों नेता समर्थकों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते रहे। ऐसा दृश्य पखनपुरा से लेकर मऊ की सीमा तक नजर आया। 
विज्ञापन

9 of 9
समाजवादी विजय यात्रा का आगाज - फोटो : अमर उजाला
पखनपुरा के बाद जनपद की सीमा तक बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और बच्चों ने विजय रथ तक पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया। यही नहीं जगह-जगह उनको उपहार, स्मृति चिह्न और समस्याओं से जुड़ा पत्रक दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें