फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर तिहरा हत्याकांड: 'आकर बेटे को समझा दो... नहीं तो रेत देंगे गला', परिजनों का चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 09 Jul 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 11
Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के नंदगंज के कुसम्हीकला (खिलवा बिंद) पुरा में दंपती व पुत्र की गला रेतकर हुई हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है, लेकिन परिजन हत्या के कारण चीख-चीख कर बता रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 11
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि हत्यारोपी ने ही एक महीना पहले फोन करके मुंशी बिंद को पंचायत के लिए घर बुलाया था। धमकी दी थी कि आकर पुत्र को समझा दो, नहीं तो गला रेत देंगे। इस पर मुंबई में टाइल्स लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा मुंशी बिंद छह जून को घर लौटा था।

 
विज्ञापन

3 of 11
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोवरन बिंद के तीन पुत्रों में सबसे बड़े राम प्रकाश बिंद, दूसरे मुनीव बिंद और तीसरे नंबर पर मुंशी बिंद थे। मुंशी विंद पैतृक आवास से कुछ दूरी पर नया मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।

 

4 of 11
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई रामप्रकाश बिंद ने बताया कि हत्यारोपी राधे बिंद ने एक महीने पहले फोन कर पंचायत के लिए घर बुलाया था। मुंशी के घर आने के बाद दोनों परिवारों में आठ जून को पंचायत हुई थी। इस दौरान कहा गया कि मृतक का छोटे पुत्र व हत्यारोपी की पुत्री की उम्र कम है, ऐसे में शादी नहीं होगी।

 
विज्ञापन

5 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस तक भी पहुंचा था मामला
परिजनों के मुताबिक करीब दस दिन पूर्व हत्यारोपी शादी के लिए परेशान व दबाव बनाने लगा तो मृतक ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने जब देखा कि मृतक के छोटे पुत्र व हत्यारोपी के पुत्री की उम्र कम है तो उन्होंने दोनों परिवारों को समझाने को कहा और वापस चली गई थी। इधर गांव में हुए तिहारे हत्याकांड से कोहराम मचा हुआ है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।

 
विज्ञापन

6 of 11
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पैतृक आवास पर सो रही थी मुंशी बिंद की मां
मां प्यारी देवी छोटे पुत्र मुंशी बिंद और उनके परिवार के साथ ही रहती थीं। प्रतिदिन वह सोने के लिए कुछ दूरी पर स्थिति पैतृक आवास पर चली जाती थी। रात में पूरे परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह सोने चली गई। वहीं कुछ ही दूरी पर बड़े भाई रामप्रकाश बिंद और अन्य भाईयों का भी मकान है, जो परिवार के साथ घर पर सो रहे थे।

 
विज्ञापन

7 of 11
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
अब छोटे की सुरक्षा की चिंता
वारदात के बाद जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं। वहीं, परिजनों को छोटे बेटे के सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है। लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर घर के अंदर सो रहा रामशीष बिंद किस तरह से बाहर आया होगा, क्या वो हमलावरों से भिड़ गया था या फिर अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह से दरवाजे के बाहर आ पाया। 

8 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में दंपती और बड़े बेटे की गला रेतकर हत्या
गाजीपुर के कुसम्हीकला (खिलवा बिंद) गांव पुरा में रविवार की रात दंपती और उनके बड़े बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

9 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
मुंशी बिंद (45) व पत्नी देवंती देवी (40) घर के बाहर झोपड़ी में अलग-अलग चारपाई पर और बड़ा पुत्र रामाशीष (20) घर के अंदर कमरे में सो रहा था। छोटा बेटा गांव में ही आयोजित एक तिलक समारोह में गया था। रात एक बजे वह घर पहुंचा तो देखा कि पिता जमीन पर लहूलुहान मृत पड़े थे। मां भी चारपाई पर मृत पड़ी थी। 

 

10 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई रामाशीष का शव दरवाजे के पास पड़ा था। मृतक के बड़े भाई रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही राधे बिंद ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इधर, ग्रामीणों के मुताबिक घटना का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है। 

 
विज्ञापन

11 of 11
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
मृतक का छोटा बेटा गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से प्यार करता था और दोनों फोन पर बातें भी करते थे। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों को लेकर छानबीन करने की बात कह रही है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने बताया कि पांच टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें