परिवार में बेटी की शादी के कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव परिवार का पूरा कुनबा सैफई में एकत्र हुआ। मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में राजनीतिक जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। यूपी और बिहार के कई बड़े नेता इस शादी में शामिल होने आ रहे हैं। सैफई में दीपाली की शादी में मुलायम परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं। बाहर के किसी व्यक्ति के पंडाल में जाने पर पाबंदी है। आज शादी की मांगलकि रस्म होंगी। इसमें मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली फिरोजाबाद जिले के रहने वाले अश्वनी के साथ सात फेरे लेंगी। अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव अपने बच्चों के साथ दो दिन पहले ही आ चुकी हैं। मुलायम सिंह यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंच चुके हैं। दीपाली सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मुलायम परिवार में शादी
- फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप का विवाह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है। इस नाते बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के भी सैफई पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
मुलायम परिवार में शादी: सजा मंडप
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कोविड को देखते हुए किसी प्रकार की भीड़भाड़ से पूरी तरह से परहेज किया जा रहा है। दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। उस समय कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था।
4 of 5
घोड़ी पर बैठा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ राजकीय इंटर कॉलेज के सामने बनाए गए वाटरप्रूफ पंडाल में शनिवार शाम को मंडप और भात का कार्यक्रम हुआ। उन्हें परंपरागत ढंग से भोजन कराया गया था।
शादी के दौरान अधिक भीड़ न हो इस कारण से भोज एक दिन पहले ही रखा गया था। आज दिन में पूरा वैवाहिक कार्यक्रम संपंन होगा। कोविड काल को देखते हुए कार्यक्रम में बहुत सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित किया गया है।